एक्सप्लोरर

11 साल पहले इसी दिन भारत ने जीता था वर्ल्ड कप, गंभीर-धोनी ने दिलाई थी एतिहासिक जीत

2 अप्रैल 2011 को भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था.

भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है. इस दिन 11 साल पहले भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप चैंपियन का खिताब जीता था. भारत का यह दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था, जो कि पूरे 28 साल बाद मिला था. कुछ ऐसा था यह यादगार मुकाबला..

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी लेकिन महेला जयवर्धने की शानदार शतक और कप्तान संगाकार (48) और तिलकरत्ने दिलशान (33) की पारियों ने श्रीलंका को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी. आखिरी में नुवान कुलसेकरा (32) और थिसारा परेरा (22) की ताबड़तोड़ पारियों ने श्रीलंका को 50 ओवर में 274 रन तक पहुंचा दिया था. 

भारत की बैटिंग लाइन-अप को देखते हुए यह 275 रन का लक्ष्य ज्यादा बड़ा नजर नहीं आ रहा था लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत में ही सहवाग (0) के आउट होने से टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में आ गई थी. इसके बाद जब 31 के कुल योग पर भारत ने सचिन तेंदुलकर (18) का विकेट गंवाया तो ऐसा लगा मानों वर्ल्ड कप को दोबारा जीतने का सपना एक सपना ही रह जाएगा. लेकिन यहां से गौतम गंभीर (97) और विराट कोहली (35) ने टीम को आस बंधाई. और फिर धोनी के 91 रन की धुआंधार पारी ने भारत को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिला दी.

भारत ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था. पूरे 28 साल बाद टीम इंडिया को यह दूसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी मिली थी. इस दमदार जीत की खुशी में भारतीय खिलाड़ी जहां एक ओर मैदान में जश्न मना रहे थे, वहीं क्रिकेटप्रेमी चौराहे-चौराहे जमा होकर रातभर नाचते-गाते रहे थे.

यह भी पढ़ें..

रॉबिन उथप्पा को अपनी सीनियर से हो गया था प्यार, ऐसे पहुंची थी शादी तक बात

IPL 2022: IPL का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज अब LSG के नाम, ये हैं टॉप-3

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget