एक्सप्लोरर

BLOG: आईपीएल का हर कप्तान क्यों चाहता है एक ही चीज

सभी जानते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. सभी जानते हैं कि मैच जीतने के लिए अच्छा खेल दिखाना पड़ता है. सभी जानते हैं कि पुराने रिकॉर्ड्स काम नहीं आते, कुछ काम आता है तो वो है मौजूदा प्रदर्शन.

सभी जानते हैं कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. सभी जानते हैं कि मैच जीतने के लिए अच्छा खेल दिखाना पड़ता है. सभी जानते हैं कि पुराने रिकॉर्ड्स काम नहीं आते, कुछ काम आता है तो वो है मौजूदा प्रदर्शन. बावजूद इसके आईपीएल के इस सीजन में सभी टीमों के कप्तान एक ही काम करना चाहते हैं. वो काम है बाद में बल्लेबाजी करना यानी लक्ष्य का पीछा करना.

इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में से एक मैच का फैसला डकवर्थ लुइस नियम के तहत हुआ था. अपवाद के तौर पर उसे छोड़ देते हैं. उसके अलावा पहले हफ्ते में खेले गए बाकी सभी सात मैचों में वही टीम जीती है जिसने बाद में बल्लेबाजी की है. हालत ऐसी है कि अब तो कप्तान पहले बल्लेबाजी करनी है या बाद में पर दिमाग ही नहीं खर्च कर रहे.

बाद में बल्लेबाजी का फॉर्मूला हिट चल रहा है इसलिए टॉस जीतने के बाद बगैर देरी किए कप्तानों ने तय किया है कि उनकी टीम पहले फील्डिंग करेगी. आईपीएल के इस सीजन की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच से हुई थी. उस मैच से लेकर अब तक यही ट्रेंड कायम है. सिलसिलेवार अब तक खेले गए सभी मैचों के नतीजों का आंकलन कर लेते हैं.

बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है सभी मैच

आईपीएल के इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को 1 विकेट से हराया था. अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराया. सीजन के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया. चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट के बड़े अंतर से हराया.

पांचवें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया. इसके बाद वाले मैच में दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला था. मैच के दौरान बारिश हो गई. बारिश की वजह से खेल काफी देर तक रूका रहा. बाद में ओवर कम करने पड़े. डकवर्थ लुइस नियम लागू हुआ. इस वजह से इस सीजन का ये इकलौता मैच हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती.

सातवे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया. आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया. इतने सारे नतीजे कप्तानों के इस भरोसे को बढ़ाने के लिए काफी हैं कि अगर सिक्का आपके साथ है तो पहले गेंदबाजी का फैसला ही करना है. ये फैसला अब तक इस सीजन में जीत की गारंटी साबित हुआ है.

बाद में बल्लेबाजी करना क्यों फायदेमंद है

बाद में बल्लेबाजी करने का सबसे बड़ा फायदा है कि टीम को अपना लक्ष्य पता होता है. इसका सबसे बड़ा मनोवैज्ञानिक फायदा ये होता है कि उस लक्ष्य के हिसाब से कप्तान अपने प्लान में बदलाव कर सकता है. बल्लेबाजी क्रम में जरूरत के मुताबिक फेरबदल कर सकता है. मैच की रफ्तार को घटा-बढ़ा सकता हैं. ऐसा अब तक खेले गए मैचों में देखने को मिला भी है.

चेन्नई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जिस मैच में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करना था, कप्तान धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आए थे. इसके अलावा हर टीम में टीम इंडिया का कोई ना कोई खिलाड़ी है. जिसने देखा है टीम इंडिया भी लक्ष्य का पीछा करने में ‘कम्फर्टेबल’ रहती है. जाहिर है आईपीएल में वो अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भी उसी नियम को लागू करता है.

इसके अलावा बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ड्यू का सामना भी करना पड़ता है. हल्की सी भी ड्यू स्पिन गेंदबाजों के साथ साथ तेज गेंदबाजों को परेशान करती है. स्पिनर्स गेंद को अच्छी तरह ‘ग्रिप’ नहीं कर पाते हैं. इसी वजह से कई बार तेज गेंदबाजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तेज गेंदबाज कोशिश तो करता है यॉर्कर गेंद फेंकने की, लेकिन यॉर्कर की बजाए गेंद बल्लेबाज को सीधे ‘फुलटॉस’ मिलती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget