एक्सप्लोरर

Andy Pycroft: कौन हैं एंडी पायक्रॉफ्ट? जिनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है PCB, भारत से है खास कनेक्शन

Who is Andy Pycroft: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले दिनों लगातार एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा है. भारत-पाकिस्तान मैच में 'हैंडशेक विवाद' के बाद उनका नाम खूब उछला है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले दिनों लगातार एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा है. भारत-पाकिस्तान मैच में 'हैंडशेक विवाद' के बाद उनका नाम खूब उछला है, यहां तक कि PCB ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से एंडी पायक्रॉफ्ट की शिकायत भी की थी. मगर एंडी पायक्रॉफ्ट हैं कौन (Who is Andy Pycroft) और उन्हें लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है?

यह मामला भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा है, जो 14 सितंबर को खेला गया था. दरअसल भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं उससे पहले टॉस के समय भी दोनों टीम के कप्तान सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव ने हाथ नहीं मिलाया था.

पीसीबी ने ICC में दर्ज की शिकायत में कहा कि वो एंडी पाय क्रॉफ्ट ही थे, जिन्होंने सलमान आगा को भारतीय कप्तान के साथ हाथ मिलाने से मना किया था. इसी कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एशिया कप के मैच रेफरी पेनल से हटाए जाने की मांग की थी. 

कौन हैं एंडी पायक्रॉफ्ट?

एंडी पायक्रॉफ्ट जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 टेस्ट और 20 वनडे मैच खेले थे. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 447 रन बनाए. वो कुछ समय तक जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे, लेकिन खिलाड़ियों के चयन पर हुए विवाद के कारण 2003 वर्ल्ड कप के दौरान हेड कोच पद छोड़ दिया था.

पायक्रॉफ्ट आज क्रिकेट जगत में सबसे अनुभवी मैच रेफरी में से एक हैं. 2009 से लेकर अब तक उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में बतौर मैच रेफरी काम किया है. उनका भारत के साथ भी खास कनेक्शन है, क्योंकि उन्होंने साल 1992 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने दोनों पारियों में क्रमशः 39 रन और 46 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup 2025: ICC ने ठुकराई रेफरी को हटाने की मांग तो भड़का पाकिस्तान, बोला- UAE के साथ मैदान में नहीं उतरेगी PAK टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI
लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर गिरेगी गाज? इंग्लैंड दौरे की मिलेगी सजा! एक्शन में BCCI
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget