एक्सप्लोरर

Impact Player Rule: अब 11 नहीं 15 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी टीमें, BCCI ला रहा है ये नया नियम; जानें इसके बारे में सबकुछ

BCCI ने नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू किया है. इसके तहत अब कोई भी टीम 11 के जगह 15 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकेगी.

BCCI Introduce Imact Player Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 क्रिकेट के लिए एक नया नियम लेकर आई है. बीसीसीआई द्वारा लाए गए इस नियम के बाद अब टीम 11 की जगह उससे ज्यादा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. इस नियम का नाम इम्पैक्ट प्लेयर नियम है. यह नियम हालांकि क्रिकेट से पहले फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में पहले से लागू है. बीसीसीआई अपने इस नए नियम को पहले घरेलू टूर्नामेंट में लागू करेगी. अगर यह नियम सफल हो जाता है तो फिर इसे आईपीएल 2023 में भी लागू किया जाएगा.

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम
इम्पैक्ट प्लेयर नियम के अनुसार मैच में एक्स्ट्रा प्लेयर्स की भूमिका बढ़ जाएगी. इसके तहत जब मैच का टॉस किया जाएगा तो उस दौरान दोनों टीमों के कैप्टन्स अपनी प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट के साथ-साथ चार सब्सटीयूट खिलाड़ियों का ऑप्शन भी बताएंगे. इन चार सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी ही इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि कोई भी टीम इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल करे ही.

वहीं इम्पैक्ट प्लेयर को किसी भी इनिंग के 14वें ओवर के पूरा होने से पहले किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर अगर किसी खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल होता है तो वह फिर पूरे मैच से बाहर हो जाएगा और दोबारा किसी भी कंडीशन में उस मैच के दौरान मैदान पर नहीं नहीं उतर सकेगा.

IPL 2023 में होगा इस्तेमाल?
बीसीसीआई के इस नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में एक्स फैक्टर के नाम से जाना जाता है. जिसके तहत अधिकतम 13 खिलाड़ी खेल सकते हैं. वहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि अगर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में बीसीसीआई की इम्पैक्ट प्लेयर नियम सफल हो जाता है तो इसे आईपीएल 2023 में बी लागू किया जा सकता है. बीसीसीआई ने इस नियम के तहत सभी राज्यों को सर्कुलर भेजा है जिसमें यह कहा गया है कि टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब कुछ नया लाने की तैयारी है. इसके जरिए फैंस के साथ प्लेयर्स और टीमों के लिए भी इस फॉर्मेट को और ज्यादा रोचक बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: गुजरात टाइटंस से अलग हुए शुभमन गिल? फ्रेंचाइजी के ट्वीट से मचा बवाल

Ashwin Birthday: 36 साल के हुए अश्विन, अपनी फिरकी के दम पर कई बार रच चुके हैं इतिहास; जानिए उनके खास रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget