एक्सप्लोरर

IND vs WI: कल भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20, दांव पर रहेगी इन खिलाड़ियों की साख

IND vs WI: रविवार को टीम इंडिया पहले टी20 में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जानें हार्दिक एंड कंपनी का दूसरे टी20 में क्या प्लान रहेगा.

IND vs WI 2nd T20 Match Preview: पहला मैच गंवाने के बाद अब टीम इंडिया कल यानी रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 खेलेगी. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम जब संडे को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में बराबरी के लक्ष्य के साथ उतरेगी तो उसके नामी गिरामी आईपीएल सितारों की साख भी दांव पर लगी होगी. पहले टी20 में टीम इंडिया जीती हुई बाजी हार गई थी. वेस्टइंडीज ने यह मैच चार रन से जीता था. 

इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के मद्देनजर इस टी20 सीरीज का उतना औचित्य नहीं है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या और उपकप्तान सूर्यकुमार यादव व्यक्तिगत तौर पर और एक टीम के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. इन दोनों के अलावा ईशान किशन, शुभमन गिल और संजू सैमसन की नजरें भी वनडे विश्व कप पर हैं, लेकिन एशिया कप से पहले कुछ अच्छी पारियां खेलकर ये आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे. 

पहले टी20 में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा (22 गेंद में 39 रन) के अलावा भारत का कोई भी आईपीएल स्टार पहले टी20 मैच में प्रभावित नहीं कर सका. पांच टी20 मैच नौ दिन के भीतर तीन देशों ( त्रिनिदाद और टोबैगो, गयाना और अमेरिका ) में खेले जाने हैं. लिहाजा हार्दिक, गिल, ईशान और स्पिनर कुलदीप यादव को पर्याप्त आराम मिलना भी जरूरी है. 

भले ही टी20 टीम में युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन आराम किए बिना इतनी यात्रा करके उछालभरी पिचों पर लगातार खेलना अच्छा नहीं है. अगले साल टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना है. लिहाजा इस सीरीज से भारत को सबसे छोटे प्रारूप में अपने विकल्प तलाशने का मौका मिला है. ऐसे में आईपीएल स्टार यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है. 

भारत की प्राथमिकता बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की होगी. इस मैदान पर खेले गए 11 टी20 मैचों में से तीन बारिश की भेंट हो गए जबकि आठ में से मेजबान ने पांच गंवाये हैं. टेस्ट और वनडे में खराब दौर के बावजूद टी20 में वेस्टइंडीज टीम मजबूत है, क्योंकि उसके पास कई बिग हिटर हैं. निकोलस पूरन, काइल मायर्स, शिमरन हेटमायेर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड इनमें प्रमुख हैं, जिनके बल्ले पर अंकुश लगाना टेढी खीर होगा. 

भारत के लिये सूर्यकुमार यादव का बड़ी पारी खेलना जरूरी है. वहीं सैमसन भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके हैं. गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल को वनडे में मौका नहीं मिल सका जो यहां अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. डेथ ओवरों में अर्शदीप सिंह अभी सीख रहे हैं. आवेश खान और उमरान मलिक को भी मौका दिया जाना चाहिये ताकि यह देखा जा सके कि जीवंत पिचों पर वे एक्स फैक्टर बन पाते हैं या नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget