एक्सप्लोरर

PSL 2023: बाबर आजम के साथ मोहम्मद आमिर की नोक-झोंक पर आया बयान, वसीम अकरम ने इस तरह तेज गेंदबाज का किया बचाव

Mohammad Amir: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर PSL 2023 में कराची किंग्स का हिस्सा हैं. पेशावर जालमी के खिलाफ दो मैचों के दौरान उनके और बाबार आजम के बीच अच्छी तकरार देखने को मिली थी.

Mohammad Amir vs Babar Azam: PSL में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. बाबर आजम के साथ नोक-झोंक के चलते उन पर काफी बातें हो रही हैं. हाल ही में उन्होंने बाबर आजम को शून्य पर पवेलियन भेजा था. इससे पहले हुए मैच में भी उनके और बाबर के बीच तकरार देखने को मिली थी. टूर्नामेंट शुरू होने के पहले भी आमिर ने एक बड़ा बयान दे डाला था. उन्होंने कहा था कि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना उन्हें पुछल्ले बल्लेबाजों के सामने गेंद फेंकने जैसा लगता है. मोहम्मद आमिर की इन सब हरकतों को लेकर वह आलोचनाएं भी झेल रहे हैं लेकिन पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम इन सब को खेल का हिस्सा मानते हैं.

वसीम अकरम ने कहा है, 'मैं आमिर के पक्ष में हूं. मैदान पर आपको थोड़ी प्रतिद्वंद्विता दिखनी चाहिए. एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी कहा और जो कुछ भी कर रहे हैं यह सब खेल का हिस्सा होता है. किसी भी मैच में विपक्षी टीम के बल्लेबाज से हाथ मिलाना, गले लगना ठीक है लेकिन यह मैच के पहले और बाद की बात होती है. लेकिन मैच के दौरान आपको प्रोफेशनल होना चाहिए और मैदान के बाहर कहे गए इस तरह के शब्द और मैदान में ये तकरार मैच में थोड़ा मसाला डालती है. हमें इसकी आलोचना करने की बजाय इसका मज़ा लेना चाहिए.'

बाबर की ओर गुस्से में फेंका था तेज थ्रो
PSL 2023 के शुरुआती मुकाबलों के दौरान ही बाबर आजम और मोहम्मद आमिर के बीच मैदान में तकरार देखने को मिली थी. बाबर आजम पेशावर जालमी की ओर से बल्लेबाजी छोर पर थे और मोहम्मद आमिर कराची किंग्स की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान आमिर ने एक बार तो बाबर को पिच पर ही कुछ इशारा किया और दूसरी बार गुस्से में उनकी ओर तेज थ्रो कर दिया. इसे लेकर पाक मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी हुई थी. इसके बाद दूसरे मैच में जब आमिर ने आजम को शून्य पर पवेलियन भेजा तब भी उनका एक्शन सुर्खियां बटोरने वाला रहा था.

यह भी पढ़ें...

Umesh Yadav: 'कोयले की खदान में काम करने वाले का बेटा...', दिनेश कार्तिक ने सुनाई उमेश यादव के संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget