एक्सप्लोरर

डेविड वॉर्नर इस एशेज में नहीं कर पा रहे हैं कमाल, अब ICC ने भी उड़ाया मजाक

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरुआत से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "डेविड वार्नर ने ब्रॉड के साथ अपनी जंग शुरू कर दी है." इस सीरीज में वार्नर अभी तक सात पारियों में सिर्फ 78 रन बना पाए हैं.

सैंड पेपर विवाद में बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने जब मैदान पर वापसी की थी तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. इसका पहला जवाब जहां वॉर्नर ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अपने बल्ले से दिया तो वहीं स्टीव स्मिथ एशेज में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. लेकिन वॉर्नर का फॉर्म अब वो नहीं है जो पहले थे. वॉर्नर लगातार सीरीज में फेल हो रहे हैं. डेविड वॉर्नर एशेज के पहले एक ऐसे बल्लेबाज थे जिससे इंग्लैंड के गेंदबाज खौफ खाए थे लेकिन अब लगता है जैसे डेविड वॉर्नर को आउट करना काफी आसान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का एशेज सीरीज में खराब फॉर्म जारी है. उन्हें चौथे टेस्ट मैच के पहले ही दिन बुधवार को इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. ब्रॉड ने इस एशेज में अभी तक वार्नर को पांच बार आउट किया है. चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरुआत से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "डेविड वार्नर ने ब्रॉड के साथ अपनी जंग शुरू कर दी है." जैसे ही वार्नर शून्य पर आउट हुए आईसीसी ने सीए के ट्वीट के जवाब में लिखा, "यह (लड़ाई) भी अपने मुकाम तक पहुंची." इस सीरीज में वार्नर अभी तक सात पारियों में सिर्फ 78 रन बना पाए हैं. बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वार्नर की यह पहली टेस्ट सीरीज है. वार्नर ने हालांकि हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था. वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 78 टेस्ट खेले हैं जहां उनके नाम 46.68 की औसत से 6442 रन दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget