एक्सप्लोरर

बदलाव के ‘शौकीन’ हैं कोहली, कई खिलाड़ियों पर गिरी है गाज

कोहली भले ही इससे नाराज दिखें लेकिन आंकड़ों से साफ हो जाता है कि टीम में हर मैच के लिए बदलाव किए गए और टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद एक पत्रकार के सवाल पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भड़क गए. अफ्रीकी पत्रकार ने उनसे उनकी कप्तानी में खेले गये सभी 34 टेस्ट मैचों में अलग टीम उतारने को लेकर सवाल किया था. कोहली भले ही इससे नाराज दिखें लेकिन आंकड़ों से साफ हो जाता है कि टीम में हर मैच के लिए बदलाव किए गए और टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा.

कई बार खिलाड़ियों के चोटिल होने तो कई बार कोहली की पसंद नापसंद की वजह से हर अगले मैच में प्लेइंग इलेवन बदल में बदलाव दिखा. भारतीय टीम इस बीच स्वदेश में अच्छा प्रदर्शन करती रही लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे में इस पर सवाल उठने लग गए.

आंकड़ों की बानगी देखिए -
टीम में बदलाव के ‘शौकीन’ कोहली ने सात टेस्ट मैचों में कम से कम एक खिलाड़ी, 16 टेस्ट मैचों में दो खिलाड़ी, छह मैचों में तीन खिलाड़ी, चार टेस्ट मैचों में चार खिलाड़ी और एक टेस्ट मैच में पांच खिलाड़ी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में कप्तानी के अपने डेब्यू मैच में) बदले.

यही वजह रही कि कोहली की कप्तानी में भारत को कभी एक अदद सलामी जोड़ी नहीं मिल पाई. तीन नियमित ओपनर मुरली विजय, केएल राहुल और शिखर धवन या तो फॉर्म के कारण बाहर किए गए या फिर चोटिल होने की वजह से. कोहली के कप्तान रहते हुए विजय ने 25, राहुल ने 20 और धवन ने 17 टेस्ट मैच खेले.

इस दौरान भारत ने सात ओपनर आजमाए. इनमें विजय, चेतश्वर पुजारा, राहुल, धवन, पार्थिव पटेल, गौतम गंभीर और अभिनव मुकुंद शामिल हैं.

ऐसा भी नहीं कि इस दौरान कोहली ने नए खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दिए होंगे. उनकी कप्तानी में केवल छह खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू  किया. इनमें कर्ण शर्मा, नमन ओझा, जयंत यादव, करूण नायर, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. इनमें फिलहाल पंड्या की ही जगह कुछ हद तक पक्की मानी जा सकती है.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के आखिरी समय में रविचंद्रन अश्विन अंदर बाहर होते रहे लेकिन कोहली ने सबसे अधिक भरोसा इस ऑफ स्पिनर पर ही दिखाया. कोहली की कप्तानी में उन्होंने 34 में से 33 टेस्ट मैच खेले. उन्हें केवल एडिलेड टेस्ट में जगह नहीं मिली जब लेग स्पिनर कर्ण ने डेब्यू किया था.

अश्विन ने इस दौरान 193 विकेट लिए और 1159 रन बनाए.

अब बात करते हैं अजिंक्य रहाणे की जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की टीम नहीं चुनने के कारण कोहली को आलोचना झेलनी पड़ रही है. रहाणे ने कोहली की कप्तानी में 34 में से 30 टेस्ट मैच खेले और इस तरह से वह नंबर पांच के नियमित बल्लेबाज बने रहे. उन्होंने इस नंबर पर इस दौरान 37 पारियां खेली और 39.75 की औसत से 1312 रन बनाए.

लेकिन अश्विन की तरह भुवनेश्वर कुमार भाग्यशाली नहीं रहे जिन्हें लगातार कोहली की टीम से अंदर बाहर होना पड़ा. यहां तक कि कोहली ने उन्हें कप्तानी के अपने डेब्यू मैच में भी नहीं चुना जबकि इससे पहले वाले मैच में वह टीम का हिस्सा थे.

भुवनेश्वर ने इन 34 में से केवल आठ मैच खेले और केवल एक बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में वह लगातार मैचों में खेल पाए. भुवनेश्वर को आठ बार टीम से बाहर किया जबकि राहुल और धवन छह-छह, विजय, उमेश यादव और इशांत शर्मा पांच-पांच और रविंद्र जडेजा को इस दौरान चार बार प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया.

इस दौरान पुजारा और ऋद्धिमान साहा ने 29-29 मैच खेले. पुजारा नंबर तीन के नियमित बल्लेबाज रहे जिस पर उन्होंने 54.67 की औसत से 2187 रन बनाए. साहा को नंबर सात बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक 23 पारियां खेलने का मौका मिला.

आलोचकों के निशाने पर रहे रोहित शर्मा ने इस बीच चार बार टीम में वापसी की. उन्होंने 17 टेस्ट में से अधिकतर मैच छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में खेले. छठे नंबर पर वह 14 पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे जो अश्विन से एक अधिक है. इस दौरान भारत ने नंबर छह पर सर्वाधिक नौ बल्लेबाज बदले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम
दुनिया के 5 सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, होश उड़ा देगी नेट वर्थ की रकम
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
अभिषेक शर्मा बन गए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय, तोड़ा विराट-सैमसन का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बन गए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय, तोड़ा विराट-सैमसन का रिकॉर्ड
इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
इंदौर टी20 जीतकर महाकाल के दरबार में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget