एक्सप्लोरर

Vijay Hazare Trophy: पृथ्वी शॉ ने जड़ा शानदार दोहरा शतक, मुंबई को मिली रिकॉर्ड जीत

Vijay Hazare Trophy: पृथ्वी शॉ ने बतौर कप्तान 227 रन की पारी खेली. इस पारी के साथ ही पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गए हैं. शॉ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी मुंबई की जीत में 133 रन की पारी खेलकर योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन की वजह से नेशनल टीम से जगह गंवाने वाले पृथ्वी शॉ ने फॉर्म में वापसी कर ली है. विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने शानदार दोहरा शतक जड़ा. पृथ्वी शॉ की 227 रन और सूर्यकुमार यादव की 133 रन की पारियों की बदौलत मुंबई ने पुडुचेरी को 233 रन से मात दी.

मुंबई ने 50 ओवर में चार विकेट पर 457 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम 38.1 ओवर में 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पुडुचेरी की ओर से कप्तान दामोदरन रोहित ने 68 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 63 रन बनाए. मुंबई की तरफ से प्रशांत सोलंकी ने पांच विकेट लिए.

शॉ दोहरा शतक जड़ने के साथ ही वनडे में ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. 21 साल के पृथ्वी शॉ नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे थे.

शॉ ने तोड़ा ग्रेम पोलोक का रिकॉर्ड

शॉ के नाबाद 227 रनों की पारी 50 ओवर के क्रिकेट में किसी कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी है. शॉ ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के ग्रेम पोलोक का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1974 में इस्टर्न प्रांत के लिए खेलते हुए बॉर्डर के खिलाफ नाबाद 222 रन बनाए थे.

मुंबई का यह स्कोर भारत में वनडे में किसी टीम द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा जिसने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 438 रन बनाए थे.

मुंबई की पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने 64 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया. पुडुचेरी की ओर से पंकज सिंह ने दो विकेट, सागर त्रिवेदी ने एक विकेट और सुरेश कुमार ने एक विकेट लिया.

पुडुचेरी की पारी में सागर त्रिवेदी ने 43 और पारस डोगरा ने 29 रन बनाए जबकि पंकज सिंह 25 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट, तुषार देशपांडे ने दो विकेट और यशस्वी जायसवाल ने एक विकेट लिया.

IND Vs ENG: सिर्फ दो मैचों में ही अक्षर पटेल ने तोड़ दिए हैं टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget