एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ फिक्सिंग की बात कर फंसे अकमल, पीसीबी ने उठाया बड़ा कदम

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने मैच फिक्सिंग की बात करके एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने मैच फिक्सिंग की बात करके एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है. अकमल ने पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल शमां टीवी को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि 2015 विश्व कप के समय उन्हें भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया गया था.

अकमल के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है.

पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने इस संबंध में अकमल से 27 जून से पहले पंचाट के समक्ष पेश होने के लिए कहा है.

टीम से बाहर चल रहे अकमल ने आरोप लगाया था कि कई बार उनसे मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया और यह धमकी भी दी गयी थी कि अगर वह फिक्सिंग नहीं करते हैं तो टीम से बाहर बैठने के लिए तैयार रहें.

उन्होंने कहा कि दो गेंद छोड़ने के लिए उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर ऑफर किए गए थे. वहीं भारत के खिलाफ 15 फरवरी को हुए मैच को छोड़ने के लिए भी उन्हें पैसों का ऑफर मिला था. इंटरव्यू में अकमल ने कहा, '2015 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर मुझसे कहा गया था कि मैच छोड़ दो. मुझे बाहर बैठने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे, लेकिन मैंने कह दिया था कि मैं प्रतिबद्धता से देश के लिए खेलता हूं और इस विषय पर मुझसे कभी बात मत करना.'

‘‘ शमां ’’ न्यूज को दिए इंटरव्यू में 28 वर्षीय अकमल ने कहा कि वह कभी भी अपने देश को नीचा नहीं दिखा सकते.

पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उमर को एसीयू के समक्ष पेश होकर अपनी स्थिति स्पष्ठ करने के लिए कहा गया है क्योंकि बोर्ड की अनुमति के बिना खिलाड़ियों को गंभीर मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बयान देने पर मनाही है. आपको बता दें कि अभी तक इस बात की कोई खबर खबर नहीं आई है कि क्या इस इंटरव्यू से पहले कभी अकमल ने पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई से इस बारे में बात की था या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget