एक्सप्लोरर

Lords Test Record: इन 10 भारतीय गेंदबाज का लॉर्ड्स के मैदान पर रहा है राज, जानिए किस बॉलर के नाम है सबसे ज्यादा विकेट 

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है.जानिए किन भारतीय गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर लॉर्ड्स में इतिहास रचा है. देखिए टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Lords Test Record: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है, और यहां पर शानदार प्रदर्शन करना हर खिलाड़ी का सपना होता है. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि किन भारतीय गेंदबाजों ने लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं.

इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जिन्होंने अपनी स्विंग, स्पिन और दमदार प्रदर्शन से इंग्लिश सरजमीं पर इतिहास रच दिया.

बिशन सिंह बेदी 

भारतीय स्पिन चौकड़ी के अहम सदस्य रहे बिशन सिंह बेदी ने लॉर्ड्स के मैदान पर 17 विकेट अपने नाम किए हैं. इंग्लैंड की सीमिंग कंडीशंस में स्पिन से इतना असर दिखाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

कपिल देव 

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी 17 विकेट लेकर बेदी के साथ टॉप स्थान साझा किया है. उन्होंने लॉर्ड्स पिच की स्विंग और बाउंस का बखूबी फायदा उठाया है.

ईशांत शर्मा 

2014 लॉर्ड्स टेस्ट में 7 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने वाले ईशांत शर्मा ने इस मैदान पर कुल 17 विकेट झटके हैं. वे अब भी भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

अनिल कुंबले 

भारतीय स्पिन लीजेंड अनिल कुंबले ने लॉर्ड्स में 12 विकेट चटकाए है, उन्होंने इंग्लैंड की सपाट पिचों पर भी गूगली और फ्लिपर से बल्लेबाजों को हैरान कर दिया. कुल 132 टेस्ट में 619 विकेट उनके नाम हैं.

जहीर खान 

बाएं हाथ के स्विंग मास्टर जहीर खान ने 11 विकेट लॉर्ड्स के मैदान पर झटके है. इंग्लैंड के खिलाफ कुल 13 टेस्ट में उन्होंने 43 विकेट लिए, और कुल 92 टेस्ट में 311 विकेट उनके नाम हैं.

आर.पी. सिंह 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आर.पी. सिंह ने इस पिच की सीम मूवमेंट का बखूबी इस्तेमाल करते हुए लॉर्ड्स में 9 विकेट लिए हैं. उन्होंने भारत की कई ऐतिहासिक जीतों में योगदान दिया है.

मोहम्मद सिराज

तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करने वाले सिराज ने अब तक लॉर्ड्स में 8 विकेट लिए हैं. अगर हाल ही में इसी मैदान पर इंग्लैंड से होने वाले तीसरे मैच में विकेट लेते है तो वह इस लिस्ट में और ऊपर छलांग लगा सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार 

स्विंग के जादूगर माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने भी लॉर्ड्स में 8 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने खासकर 2014 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था.

अजीत अगरकर 

लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले अजीत अगरकर ने गेंद से भी कमाल किया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर 6 विकेट चटकाए थे. वे उन दुर्लभ भारतीयों में हैं जिन्होंने इस मैदान पर दोनों विभागों में योगदान दिया है.

दिलीप दोशी 

लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी ने इंग्लिश परिस्थितियों में अपनी टाइट लाइन और वेरिएशन से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए लॉर्ड्स में 6 विकेट लिए है और वो इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget