एक्सप्लोरर

ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी, 4 भारतीय भी हैं शामिल

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाजों के नाम हैं. ये खिलाड़ी अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं.

1971 में वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई. टेस्ट क्रिकेट के बाद लोगों को एक दिन में क्रिकेट मैच का रिजल्ट देखने को मिलने लगा. समय बदलता गया और क्रिकेट भी बदलने लगा. इस बदलाव की वजह से दर्शकों का खूब मनोरंजन होने लगा. बल्लेबाज़ आते हैं और अब पहली ही गेंद से बड़े-बड़े शाट्स लगाने की कोशिश करते हैं. इसी वजह से अब वनडे क्रिकेट में बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं.

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में कई दिग्गज बल्लेबाजों के नाम हैं. ये खिलाड़ी अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं. तो आइए जानते हैं वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं. तो चलिए पहले 10वें नंबर से शुरू करते हैं.

10. सौरव गांगुली- सौरव गांगुली लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते थे. खासतौर पर वो स्पिनर्स के खिलाफ काफी बड़े-बड़े सिक्स लगाते थे. उन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के 311 वनडे खेले, जिसमें 190 छक्के लगाए.

9. सचिन तेंदुलकर- सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने के मामले में वो 9वें नंबर पर हैं. सचिन ने अपने 24 साल के करियर में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले और इस दौरान 195 छक्के लगाए.

8. ब्रेंडन मैकुलम- न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का कद भले ही छोटा था, लेकिन वो बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए जाने जाते थे. मैकुलम ने अपने वनडे करियर में 2002 से लेकर 2016 तक कुल 260 वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 200 छक्के लगाए.

7. एबी डीविलियर्स- डिविलियर्स को मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है. वो उन चुनिंदा बल्लेबाज़ों में से हैं, जो किसी भी गेंद पर सिक्स लगाने का दम रखते हैं. चाहे फिर गेंद यार्कर ही क्यों न हो? द. अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ने अपने वनडे करियर में कुल 228 वनडे मैच खेले और इस दौरान 204 छक्के लगाए.

6. इयोन मोर्गन- इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन को तेज़-तर्रार बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता है. वो बड़े-बड़े हिट्स लगाने में माहिर हैं. उनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक 236 वनडे मैचों में कुल 211 छक्के लगाए हैं.

5. एम एस धोनी- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी को सिक्स लगाने में माहिर माना जाता है. बहुत से मैच में तो धोनी भारत को जीत विनिंग सिक्स लगाकर ही दिलाई है. धोनी सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पांचवें पायदान पर हैं. उन्होंने 350 वनडे खेले हैं और कुल 229 छक्के लगाए.

4. रोहित शर्मा- सिक्स लगाने की बात हो और टीम इंडिया के हिट मैन का नाम न आए. ऐसा कैसे हो सकता है. रोहित शर्मा ने अभी तक 224 एकदिवसीय मैच खेले हैं और इन मैचों में वो 244 छक्के जड़ चुके हैं. अगर रोहित इसी तरह खेलते रहे तो वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

3. सनथ जयसूर्या- श्रीलंका के इस पूर्व ओपनर को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता था. 1996 में जयसूर्या ने ही श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में शानदार भूमिका निभाई थी. जयसूर्या ने अपने करियर में कुल 445 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 270 छक्के लगाए.

2. क्रिस गेल- गेल अपने आप को यूनिवर्स बॉस कहलाना पसंद करते हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में वो अभी बॉस नहीं बन पाए हैं. क्रिस गेल ने अभी तक अपने करियर में कुल 301 वनडे मैच खेले हैं और इन मैचों में वो 331 छक्के लगा चुके हैं. वो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं.

1. शाहिद अफरीदी- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को तेज़-तर्रार बल्लेबाज़ी के लिए जाना जाता था. एस समय में अफरीदी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड था. अफरीदी ने 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था. हालांकि अब ये रिकॉर्ड टूट चुका है. लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अभी तक कायम है. अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 1996 से लेकर 2015 तक 398 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 351 छक्के जड़े. वो एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

सचिन तेंदुलकर ने बताया- इस तरीके से 1999 में दी थी ग्लेन मैक्ग्रा को मात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप
KKR में कौन लेगा हर्षित राणा की जगह? रिप्लेसमेंट पर नया अपडेट जान सिर पकड़ लेंगे आप
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
'कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया...', टी20 वर्ल्ड कप विजेता सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?
'कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया...', सूर्यकुमार यादव ने अचानक क्यों दिया ऐसा बयान?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget