एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test: डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट, जानें अपने धमाकेदार प्रदर्शन पर क्या बोले टोड मर्फी

Todd Murphy: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में टोड मर्फी ने भारतीय टीम की पहली पारी में अब तक 5 विकेट चटकाए हैं. यह उनका डेब्यू टेस्ट है.

Todd Murphy Test Debut: दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर टोड मर्फी (Todd Murphy) अभी महज 22 साल के हैं. भारत दौरे पर आने से पहले वह सिर्फ 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में देखने की कम ही उम्मीद कर रहे थे. लेकिन यहां टोड मर्फी ने ना केवल पहले मैच में जगह बनाई बल्कि अपनी गेंदबाजी से कहर भी बरपा दिया.

टोड मर्फी ने नागपुर टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल को पवेलियन भेजा और फिर दूसरे दिन आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत का विकेट चटकाते हुए एक समय भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया. बहरहाल, अब भारतीय टीम ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है, लेकिन टोड मर्फी के इस धमाकेदार टेस्ट डेब्यू के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं.

'मुझे हमेशा इस बात का गर्व होगा'

मैच के बाद टोड मर्फी से जब उनके परफॉर्मेंस पर बात की गई तो उन्होंने कहा, 'ये दो दिन बेहद शानदार रहे. टेस्ट डेब्यू का मौका मिलना और फिर 5 विकेट हासिल करना, यह सब मेरी उम्मीद से बहुत ज्यादा है. मैं ताउम्र जब इस टेस्ट को याद करूंगा तो मुझे गर्व होगा.'

टोड मर्फी आगे कहते हैं, 'मैंने अभी तक ज्यादा लोगों के सामने गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के सामने अपने हाथ बेहद अच्छे से चलाते हैं. इनके सामने गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होता है.'

'ऑस्ट्रेलिया-ए के साथ श्रीलंका दौरा करना रहा टर्निंग पॉइंट'

महज 7 फर्स्ट क्लास मैचों के बाद ही टेस्ट डेब्यू का मौका मिलने पर टोड मर्फी कहते हैं, 'मेरे लिए यहां तक पहुंचने में सबसे बड़ी भूमिका श्रीलंका दौरे ने निभाई. मुझे ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के साथ वहां जाने का मौका मिला. वहां मुझे थोड़ी बहुत सफलता मिली, जिससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. उन खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द रहना, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला है, उन्हें करीब से देखना, नेट पर उनके सामने गेंदबाजी करना और फिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करना. इन सबसे मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला. मैंने उस आत्मविश्वास के साथ खुद पर भरोसा करना शुरू किया और मेरा खेल बेहतर होता गया.'

यह भी पढ़ें...

Nagpur Pitch: रिकी पोंटिंग ने नागपुर टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया पिच तैयार करने की किसकी होती है जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget