एक्सप्लोरर

दो-दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं ये खिलाड़ी, एक के नाम बेहद अनोखा रिकॉर्ड

क्रिकेट में बढ़ते हुए कॉम्पीटिशन की वजह से कुछ खिलाड़ियों ने अपना देश छोड़कर दूसरे देश से खेलना बेहतर समझा. आज हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने दो-दो दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला.

क्रिकेट के खेल में यूं तो हर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता रहता है. रोज बनते और टूटते रिकॉर्ड्स इस बात को भी दर्शातें है कि इस खेल में दिन-ब-दिन कॉम्पीटिशन बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि, इसी बढ़ते हुए कॉम्पीटिशन की वजह से कुछ खिलाड़ियों ने अपना देश छोड़कर दूसरे देशों से खेलना बेहतर समझा. आज हम आपको कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने दो-दो दो देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला.

अब्दुल हफीज कारदर और आमिर इलाही

क्रिकेट इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेला था. साल 1947 में जब देश आजाद होने के साथ बंटवारा हुआ तो कुछ भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान चले गए. अब्दुल हफीज कारदर और आमिर इलाही दो ऐसे ही नाम हैं जिन्होंने आजादी से पहले इंडिया के लिए टेस्ट किक्रेट खेला और फिर पाकिस्तान की तरफ से भी क्रिकेट खेला. हफीज आजादी के बाद पाकिस्तान टीम के पहले कप्तान भी बनाए गए. हाफीज लेफ्ट हैंड बैट्समैन और लेफ्ट हैंड स्पिनर थे और इलाही राइट आर्म लेग-ब्रेक स्पिन फेंकते थे.

1947 के बाद भी एक खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए खेला. उनका नाम गुल मोहम्मद था. गुल मोहम्मद साल 1952 तक इंडिया के लिए 8 मैच खेले, फिर पाकिस्तान की नागरिकता लेने के बाद वो 1956 में पाकिस्तान के लिए खेलने लगे.

कैपलर वैसल्स

द. अफ्रीका में पैदा हुए वैसल्स ने अपना वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1982 मे किया. इसी के साथ वो पहले दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. वैसल्स ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाई थी. साल 1985 में कैपलर वैसल्स ने रिटायरमेंट ले ली.  इसी बीच उनके पास साउथ अफ्रीका की वनडे टीम से बुलावा आ गया. इसके बाद वैसल्स ने साल 1991 से 94 तक द. अफ्रीका की टीम के लिए वनडे और टेस्ट में कप्तानी भी की. इनके बारे में खास बात ये कि कैपलर दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने दो देशों के लिए खेलते हुए शतक लगाए.

ल्यूक रॉन्की

ल्यूक रॉन्की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों के लिए खेलने वाले पहले क्रिकेटर थे. ल्यूक शानदार विकेटकीपर के साथ-साथ एक उम्दा बैट्समैन भी रहे हैं. ल्यूक ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2008 में डेब्यू किया, मगर बात बनी नहीं. फिर वापस न्यूजीलैंड की टीम में गए और पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने दो बड़ी फुल टाइम ICC टीमों को रिप्रजेंट किया हो. ल्यूक न्यूजीलैंड के लिए चार साल तक खेले और जून 2017 में रिटायर हुए.

इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन इन दिनों इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान हैं. मगर हैरानी की बात ये कि मोर्गन असल में पड़ोसी देश आयरलैंड से हैं. आयरलैंड में ही पैदा हुए, वहीं पर उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा. आयरलैंड के लिए अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के साथ-साथ वनडे भी खेले. इसी बीच मिडलसेक्स के लिए खेलते हुए मोर्गन 2009 के आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल कर लिए गए. साल 2015 में परफॉर्मेंस अच्छी रही तो फिर इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम का भी भी हिस्सा बन गए.

इमरान ताहिर

ताहिर पाकिस्तान में पैदा हुए और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे. मगर सीनियर टीम तक पहुंचते, इससे पहले द. अफ्रीका शिफ्ट हो गए और 2011 में वहां की टीम में जगह बना ली. ताहिर ने पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

डर्क नैन्स

डर्क नैन्स का जन्म नीदरलैंड्स में हुआ था. वो आईपीएल में बतौर तेज़ गेंदबाज़ दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले. फिर वापस नीदरलैंड्स की टी-20 टीम में बुला लिए गए.  2010 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वो वर्ल्ड कप खेला. इस तरह उन्होंने पहले नीदरलैंड्स के लिए और बाद में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget