एक्सप्लोरर

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 216 रनों पर रोक दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पहले ही 48 रनों से मुकाबला जीत लिया.

नई दिल्ली: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 216 रनों पर रोक दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पहले ही 48 रनों से मुकाबला जीत लिया.

भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार कप्तानी की. उनकी बेजोड़ कप्तानी का ही नतीजा रहा कि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी.

इस मौके पर हम आपको दुनिया के उन बेहतरीन अंडर 19 टीम के कप्तानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये बड़ा खिताब जीता और बाद में नेशनल टीम से खेलते हुए पूरी दुनिया पर छा गए.

अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरूआत साल 1988 में हुई थी. पहली बार इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और टीम की कमान संभार रहे थे जी पारकर. लेकिन अंडर 19 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत को पहली बार साल 2000 में खिताब पर कब्जा जमाने का मौका मिला था.

साल 2000 में टीम इंडिया के अंडर 19 टीम की कमान मोहम्मद कैफ को मिली. ये पहला मौका था जब भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का बड़ा खिताब अपने नाम किया था. इस खिताब को जिताने के बाद कैफ की किस्मत भी चमक गई. उसी साल उनको देश की नेशनल टीम में भी जगह मिली. कैफ ने टेस्ट से करियर की शुरूआत की दो साल बाद उन्हें वनडे में भी चुन लिया गया. उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले. 

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान

साल 2002 में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब को हासिल किया. उस वक्त कैमरन वाइट टीम के कप्तान थे. अंडर 19 में खिताब दिलाने के बाद उनकी भी किस्मत बदल गई. कैमरन 4 टेस्ट, 91 वनडे और 47 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने वनडे में करीब 34 और टी-20 में करीब 33 की औसत से रन बनाए.

पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान सरफराज अहमद को कौन भूल सकता है. साल 2006 में सरफराज ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम को विश्व विजेता बनाया था.

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान

बाद में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 38 टेस्ट मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 2208 रन बनाए. वहीं वनडे में उन्होंने 85 मैचों की 64 पारियों में करीब 34 की एवरेज के साथ 1729 रन बनाए. सरफराज इस वक्त पाकिस्तान की वनडे, टेस्ट और टी-20 टीमों के कप्तान हैं. 

साल 2008 में विराट कोहली ने टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बनाया और आज वो टीम इंडिया पर राज कर रहे हैं. विराट दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की फेहरिस्त में आज सबसे ऊपर रखे जाते हैं. टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कमान विराट कोहली के हाथों में ही है.

विराट ने 66 टेस्ट मैचों में 53 से ज्यादा की औसत से 5554 रन बनाए हैं. वहीं, 203 वनडे मैचों में उन्होंने 56 से ज्यादा की औसत से 9142 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक शामिल हैं. टी-20 में भी विराट का रिकॉर्ड कमाल का है. विराट ने 55 टी-20 मैचों में 52 से ज्यादा की औसत से 1956 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं.

साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान मिशेल मार्श ने नेशनल टीम में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट में 29 से ज्यादा की औसत से 994 रन बनाए. वनडे में 53 मैचों में 35 से ज्यादा की औसत से 1428 रन बनाए. इसके अलावा वो 9 टी-20 मैचों में भी अपनी टीम का हिस्सा रहे. 

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान

भारत को चौथी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब कप्तान पृथ्वी शॉ ने दिलाया है. उनकी बेहतरीन कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. अब उम्मीद है कि इन सभी कप्तानों की तरह ही पृथ्वी भी आने वाले दिनों में भारत की नेशनल टीम का हिस्सा बनेंगे और अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget