एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav: 'यहां कोई दूसरा यूनिवर्स बॉस नहीं...', सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा क्यों बोल गए क्रिस गेल?

Chris Gayle: क्रिस गेल ने इस बात को साफ कर दिया कि उनके अलावा दुनिया में कोई दूसरा 'यूनिवर्स बॉस' नहीं है. गेल ने सूर्यकुमार यादव को नया यूनिवर्स बॉस कहे जाने पर ऐसा कहा.

Chris Gayle On Universe Boss: सूर्यकुमार यादव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ में भारत की कमान संभाल रहे हैं और पहले ही मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग से विरोधी टीम के होश उड़ा दिए थे. 209 रनों का रन चेज करते हुए सूर्या ने 42 गेंदों में 190.48 के स्ट्राइक रेट से 80 रनों की पारी खेली थी. सूर्या अपने 360 डिग्री शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते अक्सर उनकी एबी डिविलियर्स से तुलना की जाती है. वहीं कुछ फैंस उन्हें नया यूनिवर्स बॉस भी कह रहे हैं, जिसका क्रिस गेल ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया है. 

किसी और बल्लेबाज़ को यूनिवर्स कहे जाने पर क्रिस गेल ने साफ कर दिया कि दुनिया में सिर्फ और सिर्फ एक ही यूनिवर्स बॉस है. हालांकि गेल ने रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग की तारीफ की. 

गेल ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए कहा, "यहां कोई दूसरा क्रिस गेल नहीं है. यहां कभी कोई दूसरा गेल नहीं होगा. यहां सिर्फ एक, एक ही यूनिवर्स बॉस होगा."

सूर्या मौजूदा वक़्त में टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं. वे बीते कुछ वक़्त से खुद को नंबर वन की पोज़ीशन पर बनाए हुए हैं. टी20 में बैटिंग करते हुए सूर्या का अलग ही अंदाज़ देखने को मिलता है. हालांकि वनडे में उनका बल्ला उतना ही खामोश दिखाई देता है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल जैसे अहम मौके पर सूर्या पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. 

वहीं वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की. गेल ने कहा, "मुझे आक्रामक बैटिंग पसंद है. मैं गेंदबाज़ों को तहबाह करना अच्छा लगता है और रोहित शर्मा उनमें से एक हैं जो ऐसा करते हैं."

बतौर कप्तान लगातार जीत चुके हैं 2 टी20 

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की बतौर कप्तान शुरुआत अच्छी हुई है. सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दोनों टी20 में करारी शिकस्त दी. मेन इन ब्लू ने पहले मैच में 2 विकेट से और दूसरे में 44 रनों से जीत दर्ज की थी. 

 

ये भी पढे़ं...

IPL 2024 Auction: ऑक्शन से पहले रिलीज प्लेयर्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, स्टोक्स से लेकर आर्चर-हेजलवुड का नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget