एक्सप्लोरर

2020 में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का अंतिम कार्यक्रम घोषित

आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है.

आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. थाईलैंड और बांग्लादेश के रविवार को टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही इस वैश्विक फ्लैगशिप टूनार्मेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के नाम तय हो गए हैं. बांग्लादेश की महिला टीम ने स्काटलैंड में आयोजित क्वालीफाईंग इवेंट में जीत हासिल की और अब वह विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में रखी गई हैं. इस ग्रुप में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं. दूसरी ओर, 12 साल पहले अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाली थाईलैंड की टीम ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रच दिया. इस टीम को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ रखा गया है. आईसीसी विश्व कप 2020 लोकल आर्गनाइजिंग कमिटी के सीईओ निक हाक्ले ने अपने बयान में कहा, "हम आस्ट्रिलया में होने वाले इस वैश्विक आयोजन में बांग्लादेश और थाईलैंड का स्वागत करते हैं. हमें उम्मीद है कि सभी टीमों को आस्ट्रेलिया में भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा." थाईलैंड की टीम क्वालीफाईंग टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन उसे बांग्लादेश के हाथों 70 रनों से हार मिली. अब थाई टीम अपने पहले मैच में 22 फरवरी को वेस्टइंडीज का सामना करेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम का सामना मौजूदा चैम्पियन और मेजबान आस्ट्रेलिया से होगा. यह मैच 27 फरवरी को खेला जाएगा. वेस्टइंडीज में 2018 में आयोजित पिछले टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में से शीर्ष-8 टीमों को अगले विश्व कप के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मिला था. टूनार्मेंट के पहले मैच में भारत का सामना 21 फरवरी को मेजबान आस्ट्रेलिया से होगा. टूनार्मेंट का फाइनल मेलबर्न में 8 मार्च को खेला जाएगा. इसी दिन इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है. इसी साल आस्ट्रेलिया में ही पुरुष टी-20 विश्व कप भी खेला जाना है, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी. यह टूनार्मेंट 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाएगा. इसमें भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है और इसी दिन टूनार्मेंट के उद्घाटन मुकाबले में आस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget