एक्सप्लोरर

मैक्सवेल के टेस्ट करियर को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई कोच, बाद में मांगी माफी

सिडनी में प्रैक्टिस सेशन के बाद लैंगर मीडिया से बात करने पहुंचे थे. तभी एक पत्रकार ने लैंगर से ग्लेन मैक्सवेल के टेस्ट करियर को लेकर सवाल पूछा.

12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियन टीम टेस्ट की करारी हार का बदला लेना चाहती है. लेकिन मैच से 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलियन कोच जस्टिन लैंगर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गुस्सा हो गए. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी.

दरअसल, सिडनी में प्रैक्टिस सेशन के बाद लैंगर मीडिया से बात करने पहुंचे थे. तभी एक पत्रकार ने लैंगर से ग्लेन मैक्सवेल के टेस्ट करियर को लेकर सवाल पूछा और कहा, 'क्या मैक्सवेल की दोबारा कभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी होगी, या फिर वह अब लिमिटिड ओवर में ही टीम का हिस्सा होंगे?'

इस सवाल का जवाब देते हुए लैंगर ने कहा, 'मैक्सवेल ने हमारे लिए वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मैक्सवेल को अच्छे से मालूम है कि टेस्ट क्रिकेट में वापस आने के लिए क्या करना है.' जब लैंगर इस सवाल का जवाब दे रहे थे तो पत्रकार ने बीच में टोकते हुए कहा, 'लेकिन मैक्सवेल को तो एक सिलेक्टर ने पहले ही कह दिया था कि अगर वह काउंटी क्रिकेट का हिस्सा नहीं बनेंगे तो उन्हें इंडिया A और पाकिस्तान के खिलाफ खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनाया जाएगा.'

इस बात को सुनकर लैंगर को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा, 'आपको पता है आप क्या कह रहे हैं. किसने कहा बताओ. आपको समझ भी आ रहा है कि आपने क्या पूछा है. मुझे ऐसी किसी बात की कोई जानकारी नहीं है.' हालांकि तुरंत लैंगर ने उस पत्रकार से अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
IND vs ENGF: कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य
कार्डिफ पर सबसे कम स्कोर कितना डिफेंड हुआ है? भारत ने इंग्लैंड को दिया है 234 का लक्ष्य

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget