एक्सप्लोरर

IND vs AFG: मार्च-2022 में भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी वनडे सीरीज, पहली बार होगा ऐसा

Ind vs Afg: टीम इंडिया अगले साल मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपना शेड्यूल जारी कर इसकी जानकारी दी.

Ind vs Afg ODI Series: टीम इंडिया अगले साल मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपना शेड्यूल जारी कर इसकी जानकारी दी. भारत और अफगानिस्तान पहली बार एक दूसरे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे. इससे पहले ये दोनों टीमें कई बार आपस में भिड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों का सामना वर्ल्डकप या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही हुआ है. 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक, अफगान टीम कुल 11 एकदिवसीय, चार टी20आई और दो टेस्ट सीरीज खेलेगी. इसमें से 18 मैच वह घर में खेलेगी और 34 मैच विदेश में.  अफगानिस्तान क्रमश जनवरी और मई-जून 2022 में नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. नीदरलैंड एशियाई देश में तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन टी 20आई का हिस्सा होगी. 2022 में अफगानिस्तान जिम्बाब्वे (दो बार), बांग्लादेश, भारत और आयरलैंड का दौरा करेगा. आयरलैंड जुलाई-अगस्त में पांच वनडे और एक टेस्ट मैच के लिए अपने अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा.

ये भी पढ़ें- Mohammad Rizwan: रिजवान ने टी20 में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज 

2022 में होने वाले एशिया कप और आईसीसी टी20 विश्व कप में भी अफगानिस्तान शामिल होगा, जिसके कार्यक्रम की पुष्टि होना बाकी है. अफगान टीम 2018 के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आएगी. 2018 में अफगानिस्तान टीम एक टेस्ट मैच के लिए भारत आई थी. इस मैच में शिखर धवन ने शतक लगाया था और भारत ने आसानी से यह मैच जीत लिया था. ये मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया था. 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी बताया है कि वो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर भी दोनों बोर्ड के साथ बात कर रहे हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्थगित हुए टेस्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

ये भी पढ़ें- Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ क्या बातचीत हुई थी? पाक कप्तान बाबर आजम ने दिया ये जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
US Iran War: खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
Embed widget