एक्सप्लोरर

Team India Semi-Final Match: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कब, कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? यहां जानें A टू Z डिटेल

World Cup 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया का पहले पायदान पर काबिज रहना तय है. सेमीफाइनल में उसका सामना चौथे नंबर की टीम से होगा.

Team India Semi-Final Schedule: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया तो बहुत पहले ही अंतिम-4 का टिकट कंफर्म कर चुकी थी लेकिन अब वह टीम भी लगभग तय हो गई है, जिसके खिलाफ उसे सेमीफाइनल में उतरना है. यह टीम न्यूजीलैंड है. गुरुवार (9 नवंबर) रात को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के आखिरी स्पॉट पर कब्जा जमा लिया. अब यह नामुमकिन ही है कि कीवी टीम का यह स्पॉट कोई छीन सके.

दरअसल, सेमीफाइनल के आखिरी स्थान के लिए न्यूजीलैंड के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी होड़ थी लेकिन न्यूजीलैंड इसमें बहुत आगे निकल गया. अब पाकिस्तान अगर 287 रन और अफगानिस्तान अगर 438 रन से अपने-अपने आखिरी मुकाबले जीतते हैं तो वह न्यूजीलैंड को पछाड़ कर सेमीफाइनल की दावेदारी कर सकते हैं. हालांकि इसकी संभावना न के बराबर है. यानी साफ है कि टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से ही अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

कब और कहां होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल?
अगर न्यूजीलैंड की जगह पाकिस्तान की टीम अंतिम-4 में पहुंचती तो भारत-पाक का यह सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 नवंबर को खेला जाता. लेकिन अब चूंकि पाकिस्तान इस रेस से लगभग बाहर है तो ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल 15 नवंबर को दोपहर दो बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

वानखेड़े में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड औसत रहा है. यहां टीम इंडिया ने 21 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 12 में जीत और 9 में हार मिली है. उधर, न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड अब तक वानखेड़े में अच्छा रहा है. कीवी टीम ने इस मैदान पर तीन मैच खेले हैं. उसे दो जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है.

कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
वर्ल्ड कप 2023 के बाकी सभी मुकाबलों की तरह टीम इंडिया के इस सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग भाषाओं के चैनल्स पर देख सकते हैं. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी. फ्री डीटीएच कनेक्शन पर यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

Pakistan Semi-Final Scenerio: कुदरत के निजाम ने छोड़ा हाथ, अब पाकिस्तान को चाहिए अभूतपूर्व चमत्कार का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
वनडे में सचिन तेंदुलकर से 2787 रन आगे निकले विराट कोहली, बना दिया एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs ENG: कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
कौन हैं साकिब महमूद, जिन्हें इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में किया शामिल; क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget