एक्सप्लोरर

T20 World Cup Final 2021: डेविड वॉर्नर आज रच सकते हैं इतिहास, इस बड़े रिकॉर्ड से महज 30 रन दूर

Aus vs NZ in T20 World Cup Final 2021: इस वर्ल्ड कप में डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

Aus vs NZ in T20 World Cup Final 2021: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शाम 7.30 बजे आमने-सामने होंगे. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर सभी की नजरें टिकी होंगी. वॉर्नर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं. लगभग हर मुकाबले में उनका बल्ला चला है. वे ऑस्ट्रेलिया के लीड स्कोरर हैं. फाइनल मुकाबले में भी टीम को अच्छी शुरुआत देने का जिम्मा इन्हीं पर रहेगा. सबसे खास बात यह है कि वे इस मुकाबले में 30 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

वॉर्नर के इस वर्ल्ड कप में अब तक 236 रन हैं. अगर वे फाइनल मुकाबले में 30 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट के किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड मैथ्यू हेडन के नाम है. मैथ्यू हेडन ने साल 2007 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में 265 रन बनाए थे. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शेन वाटसन हैं, जिन्होंने 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में 249 रन बनाए थे.

वॉर्नर के पास फाइनल मुकाबले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हेडन और वाटसन को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार भी उन्हीं के कंधों पर है. इस वर्ल्ड कप में उनके अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 150 रन भी पार नहीं कर सका है. वॉर्नर के बाद कप्तान एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 6 मुकाबलों में कुल 130 रन बनाए हैं.

यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं वॉर्नर
आज का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां डेविड वॉर्नर अब तक 14 छक्के जमा चुके हैं. वे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी से महज एक सिक्स पीछे हैं. शाहिद के नाम इस मैदान पर 15 छक्के दर्ज हैं. अगर वॉर्नर वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में 2 छक्के जड़ देते हैं तो वे इस मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Cricket Memories: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट की तीन न भूल पाने वाली भिड़ंत..

T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला ले लिया, अब 2015 का हिसाब चुकता करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget