एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: पाकिस्तान की जीत के बाद दिलचस्प हुई वर्ल्ड कप की जंग, जानिए सेमीफाइनल में किस टीम के साथ हो सकती है किसकी टक्कर

T20 WC Semi Final: टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से तो वहीं पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हो सकता है.

T20 World Cup Semi Final: एडिलेड ओवल में करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है. इससे पहले न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत पहले ही इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.

अब पाकिस्तान की जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल की जंग काफी दिलचस्प हो गई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की इस विश्व कप के सेमीफाइनल में किस टीम का मुकाबला किसके खिलाफ हो सकता है.

भारत का हो सकता इंग्लैंड से मुकाबला
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 का अपना आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है. भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे को इस मैच में हरा देती है तो वह ग्रुप बी में 8 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हो जाएगी.

जिसके बाद सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप ए में दूसरे स्थान के साथ रहने वाली इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ग्रुप ए में 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में पहुंची है. टी20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में ग्रुप बी की टॉप बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान की टीम से होगा. ऐसे में भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हो सकता है.

न्यूजीलैंड को चुनौती दे सकती है पाकिस्तान
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से हो सकता है. बांग्लादेश को करो या मरो के मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान फिलहाल सुपर -12 के ग्रुप बी में 6 अंकों और +1.012 रनरेट के साथ पहले स्थान पर मौजूद है. हालांकि भारतीय टीम अभी मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेल रही है और अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह 8 अंकों के साथ ग्रुप बी के टॉप पर पहुंच जाएगी.

ऐसे में दूसरे स्थान पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान को सुपर-12 के ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में मुकाबला करना पड़ सकता है. आपको बता दें न्यूजीलैंड ग्रुप ए में 7 अंकों और +0.113 रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है.

यह भी पढ़ें:

PAK vs BAN: सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान, करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कोहली रच सकते हैं इतिहास, 68 रन बनाते ही यह बड़ा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget