एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने लगाई अफरीदी को फटकार, कहा- अपना विफल देश संभालों, कश्मीर हमारा ही रहेगा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था. इस बयान के बाद से ही अफरीदी भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर हैं.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कश्मीर को लेकर दिए गए बयान की वजह से भारतीय खिलाड़ियों के निशाने पर हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना भी अफरीदी की आलोचना करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. रैना ने अफरीदी को सलाह दी है कि उन्हें कश्मीर का राग छोड़कर अपने विफल देश के लिए कुछ करना चाहिए.

अफरीदी पर निशाना रैना ने कहा, "हे भगवान, एक इंसान चर्चा में बने रहने के लिए क्या-क्या करता है. वो भी उस देश का इंसान जो खैरात पर जी रहा है. इसिलए बेहतर होगा कि कश्मीर को अकेला छोड़ दो और अपने विफल देश के लिए कुछ करने पर ध्यान दो."

रैना ने लिखा, "मैं एक गौरवांवित कश्मीरी हूं और हमेशा रहूंगा. और यह हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा. जय हिंद." रैना से पहले शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर अफरीदी के बयान की आलोचना कर चुके हैं.

अफरीदी ने पहले कहा था, "कश्मीर के लोगों की पीड़ा को समझने के लिए आपको धार्मिक आस्था की जरूरत नहीं है बल्कि सही जगह दिल की जरूरत है." इसके बाद उनकी आलोचना का दौर शुरू हो गया.

धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है. कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा. चाहे 22 करोड़ ले आओ हमारा एक सवा लाख के बराबर है. बाकी गिनती अपने आप कर लेना."

हरभजन और युवराज ने अफरीदी से सभी तरह के संबंध तोड़ने की बात तक कह दी. इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अफरीदी के काम की सराहना की थी. इतना ही नहीं युवराज और हरभजन ने पहले लोगों से अफरीदी का सहयोग देने की अपील भी की थी. हालांकि अब दोनों खिलाड़ियों ने साफ किया है कि वह किसी भी बात के लिए अफरीदी का समर्थन नहीं करेंगे.

अफरीदी के कश्मीर वाले बयान पर भारतीय क्रिकेटर्स का हमला, कहा- 'कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget