एक्सप्लोरर

Sunil Gavaskar Birthday: 72 साल के हुए सुनील गावस्कर, दिग्गज क्रिकेटर के ये रिकॉर्ड आज भी नहीं टूटे हैं

Sunil Gavaskar Birthday: सुनील गावस्कर की गिनती दुनिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में होती है. सुनील गावस्कर के नाम क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं.

Sunil Gavaskar Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे महानतम क्रिकेटर्स में से एक सुनील गावस्कर आज 72 साल के हो गए हैं. सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे. सुनील गावस्कर 1983 में वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे. 

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सुनील गावस्कर का योगदान अद्भूत रहा है. सुनील गावस्कर उन खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के आज इस मुकाम पर पहुंचने की नींव रखी. सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर के 124वें मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे. सुनील गावस्कर से पहले कोई भी खिलाड़ी यह करिश्मा नहीं कर पाया था. 

इतना ही नहीं उस समय की सबसे शानदार टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक जड़े. सुनील गावस्कर आज भी डॉन ब्रैडमैन के बाद किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. 

कम नहीं हुआ क्रिकेट के प्रति प्यार

सुनील गावस्कर अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो मैदानों पर लगातार चार शतक जड़े. मुंबई के वानखड़े और वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में सुनील गावस्कर ने लगातार चार शतक जड़े थे. सुनील गावस्कर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 1980 में विज्डन प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था.

सुनील गावस्कर के नाम आज भी एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 774 रन बनाए थे. 

बता दें कि सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर को ही क्रिकेट के लिटिल मास्टर के तौर पर जाना जाता था. सचिन तेंदुलकर ने सुनील गावस्कर को ही आदर्श मानते हुए क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था. 1987 में संन्यास लेने के बाद भी सुनील गावस्कर का क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है और वह भारत के बड़े मैचों में कमेंटेटर की भूमिका में नज़र आते हैं.

Tokyo Olympic 2020: मनु भाकर से हैं भारत को मेडल की उम्मीद, स्टार खिलाड़ी ने भी किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget