एक्सप्लोरर

स्टुअर्ट ब्रॉड ने WTC की अंक प्रणाली पर उठाए सवाल, बोले- अलग-अलग मैचों की सीरीज के अंक बराबर कैसे  

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए हैं.  उन्होंने कहा कि, यह मेरी समझ से परे है कि पांच मैचों की एशेज सीरीज तथा भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के समान अंक कैसे हो सकते हैं.

लंदनः इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच मैचों की एशेज सीरीज तथा भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के अंक कैसे बराबर हो सकते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रत्येक सीरीज के लिये समान अंक की व्यवस्था की थी ताकि कम टेस्ट मैच खेलने वाली टीम पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़े.

अभी तक यह बिल्कुल सही है, ऐसा नहीं लगता -ब्रॉड
ब्रॉड ने ‘प्रेस एसोसिएशन’ से बात करते हुए कहा, ‘‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप वास्तव में अच्छी अवधारणा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी तक यह बिल्कुल सही है. पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है. यह मेरी समझ से परे है कि पांच मैचों की एशेज सीरीज तथा भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के समान अंक कैसे हो सकते हैं. ’’

मैचों के परिणाम के हिसाब से दिये जा रहे अंक
डब्ल्यूटीसी अंक प्रणाली के तहत श्रृंखला का परिणाम नहीं बल्कि मैचों के परिणाम के हिसाब से अंक दिये जा रहे थे. पांच मैचों की श्रृंखला में प्रत्येक मैच जीतने पर कुल उपलब्ध अंकों के 20 प्रतिशत अंक मिल रहे थे जबकि दो मैचों की श्रृंखला में उपलब्ध अंकों के 50 प्रतिशत अंक मिल रहे थे.

इंग्लैंड के लिए फाइनल में जगह बनाना होगा मुश्किल
इंग्लैंड की तरफ से 146 टेस्ट मैचों में 517 विकेट लेने वाले 34 वर्षीय ब्रॉड ने कहा कि वर्तमान अंक प्रणाली में इंग्लैंड के लिये डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल होगा.  उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी अवधारणा है लेकिन इसकी अंक प्रणाली पर काम करने की जरूरत है. हमारे पास मौका था लेकिन इंग्लैंड की टीम जितनी अधिक क्रिकेट खेलती है उसे देखते हुए वर्तमान व्यवस्था में उसके लिये फाइनल में जगह बनाना मुश्किल होगा. ’’

भारत ने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो श्रृंखलाएं जीतकर इन दोनों टीमों की डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. आस्ट्रेलिया तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर रहा था.
 

 यह भी पढ़ें-
ग्रेग चैपल ने की राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ, बताया किस मामले में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है भारत

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बन सकते हैं स्टीव स्मिथ?, टिम पेन ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget