एक्सप्लोरर

WATCH: हैदराबाद ने मैच जीता लेकिन बेन स्टोक्स ने दिल जीत लिया!

कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 65) और संजू सैमसन (40) की उपयोगी पारियों के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

नई दिल्ली/जयपुर: कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 65) और संजू सैमसन (40) की उपयोगी पारियों के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी.

राजस्थान की टीम की इस मुकाबले में हार के साथ उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि 7 में से चार मुकाबले गंवाकर अंकतालिका में पांचवे स्थान पर मौजूद राजस्थान के लिए अब आने वाले सभी मैच बेहद अहम है.

लेकिन कल रात हार के बाद भी राजस्थान के एक खिलाड़ी ने ऐसा स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाया जिससे लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. जी हां, हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स हेल्स ने लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन ये फ्लैट शॉट हवा में सीधे बेन स्टोक्स के पास चला गया. स्टोक्स ने बेहतरीन एफर्ट दिखाते हुए गेंद की तरफ दौड़ते हुए गए और इस कैच को लपकने की कोशिश की. लेकिन वो इस कैच पकड़ नहीं सके.

लेकिन उन्होंने यहां पर इमानदारी से खेल खेलने का बेहतरीन नमूना पेश किया और गेंद छटकते ही अंपायर की तरफ इराशा कर दिया कि ये कैच नहीं है. बेन स्टोक्स की इस जैन्टलमैन स्पिरिट के लिए उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है.

देखें वीडियो:

हालांकि कल बेन स्टोक्स बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके और शून्य के स्कोर पर आउट होकर लौट गए.

हैदराबाद की आठ मैचों में यह छठी जीत है, जबकि राजस्थान को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: अभिषेक शर्मा 29 बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूत
Live: अभिषेक शर्मा 29 बनाकर आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की पकड़ मजबूत
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget