एक्सप्लोरर

इंग्लैंड टीम में स्टोक्स की वापसी का रास्ता हुआ साफ

नाइट क्लब के बाहर मापरीट के मामले में दोषी पाए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए राहत की खबर आई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स की टीम में वापसी के लिए रास्ता साफ कर दिया है.

नई दिल्ली: नाइट क्लब के बाहर मापरीट के मामले में दोषी पाए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए राहत की खबर आई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स की टीम में वापसी के लिए रास्ता साफ कर दिया है. ईसीबी ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए स्टोक्स को टीम में शामिल किया जाएगा. यह त्रिकोणीय सीरीज फरवरी में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा.

इस घोषणा से हालांकि ईसीबी को अजीबोगरीब स्थिति में पहुंचा दिया है क्योंकि जब उन पर आरोप नहीं लगे थे तब उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था और अब जबकि उनके खिलाफ आरोप तय हो गये तब उसके दो दिन बाद उनको चयन के लिये उपलब्ध रखने का फैसला कर दिया.

ईसीबी ने कहा कि यह फैसला करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया गया और इस पर सहमति बनी कि स्टोक्स के नाम पर अब इंग्लैंड की टीम में चयन के लिये विचार किया जा सकता है.

इससे पहले पिछले साल 25 सितंबर को ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर मारपीट के आरोप में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस घटना के बाद स्टोक्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से भी बाहर होना पड़ा लेकिन बोर्ड के इस फैसले के बाद स्टोक्स एक बार फिर नेशनल टीम की तरफ से खेल सकते हैं.

तीन महीने पहले हुए इस विवाद के बाद स्टोक्स के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी गई है और ब्रिटेन की क्रॉउन प्रोसेक्यूसन सर्विस(CPS) ने उन पर पब्लिक प्लेस में मार-पीट करने और शांति भंग करने का दोषी पाया गया. तीन महीने पहले स्टोक्स पर ब्रिस्टल नाइट क्लब के बाहर झगड़ा करने का आरोप लगा था. जिसमें एक व्यक्ति की आंखें पूरी तरह चोटिल हो गई थी.

बोर्ड के इस फैसले के बाद आईपीएल टीम मालिकों को भी राहत मिली होगी. दरअसल चार्जशीट फाइल होने के बाद यह कहा जा रहा था कि स्टोक्स को कम से कम दो साल के लिए जेल की हवा खानी पड़ सकती है. अगर ऐसा होता तो स्टोक्स आईपीएल में नहीं खेल पाते. आपको बता दें स्टोक्स आईपीएल सीजन-10 में सबसे महंगे ऑलराउंडर थे.

बिते कुछ समय से स्टोक्स ने क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रर्दशन किया है ऐसे में आईपीएल के सभी टीम मालिकों की नजर उनपर बनी रहेगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget