एक्सप्लोरर

सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना हुई श्रीलंकाई टीम

तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए सुरक्षा चिंताओं के बीच श्रीलंकाई क्रिकेटर पाकिस्तान के लिए रवाना हुए.

सुरक्षा चिंताओं के बीच बिना सीनियर खिलाड़ियों के श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना हो गई. श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने टीम को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका के बावजूद मेजबान टीम के सुरक्षा इंतजामों पर भरोसा जताया है.

श्रीलंका टीम पर इससे पहले 2009 में लाहौर में भी आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद से अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया और टीम को अपने अधिकांश ‘घरेलू’ मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलने पड़े. इस आतंकी हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी घायल हो गए थे जबकि छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गई थी.

श्रीलंका के हालांकि 10 सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया. इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे.

श्रीलंका ने अक्टूबर 2017 में भी लाहौर में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और टी20 टीम के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर कोई चिंता नहीं है.

कोलंबो से रवाना होने से पहले शनाका ने कहा, ‘‘मैं पहले भी वहां जा चुका हूं. हमारे लिए जिस तरह की सुरक्षा का इंतजाम किया गया है उससे मैं संतुष्ट हूं और पाकिस्तान में अपनी टीम की अगुआई करने की मुझे खुशी है. हम उम्मीद करते हैं कि मेजबान देश की मजबूत टीम को अच्छी टक्कर देंगे.’’

वनडे टीम के कप्तान लाहिरू थिरिमाने ने कहा कि उन्हें कोई चिंता नहीं है और उन्हें पाकिस्तान में बेहद शीर्ष स्तर की सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है. इस तरह की सुरक्षा राष्ट्राध्यक्षों को उनके दौरे पर मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
हैदराबाद में भारत की हार पर सुनील गावस्कर का तीखा बयान, बोले- 'बल्लेबाजों को...' 
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट
6,000 sq ft...टेम्प्रेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल... ऐसा है रोहित शर्मा का लग्जरी अपार्टमेंट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget