एक्सप्लोरर

SL vs BAN: वनडे सीरीज के हीरो बने मेंडिस, 225 रन ठोककर श्रीलंका को जिताई सीरीज

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.मैच के हीरो रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 225 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया.

SL vs BAN: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को उसी की जमीन पर पटखनी देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. वनडे सीरीज का यह निर्णायक मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया, जहां श्रीलंकाई टीम ने 99 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के असली हीरो रहे टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज कुसल मेंडिस, जिन्होंने न सिर्फ तीसरे वनडे में शतक ठोका, बल्कि पूरी सीरीज में 225 रनों के साथ टॉप स्कोरर भी रहे.

मेंडिस का बल्ला बांग्लादेश पर पड़ा भारी

30 वर्षीय कुसल मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ पूरी सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. तीन मैचों में 75.00 की औसत से उन्होंने कुल 225 रन बनाए, जिसमें 1 शानदार शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. मेंडिस के बल्ले से 33 चौके और 2 छक्के निकले और उन्होंने यह रन बेहद नियंत्रित तरीके से बनाए.

तीसरे वनडे में श्रीलंका की जीत

सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला श्रीलंका के लिए काफी अहम था. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए, जिसमें कुसल मेंडिस ने 114 गेंदो में शानदार 124 रन रन बनाए. उनकी इस पारी में 18 चौके शामिल हैं. कुसल का टीम की जीत में सबसे खास योगदान रहा. जवाब में बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 39.4 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई.

गेंदबाजों ने भी किया कमाल

श्रीलंका के गेंदबाजों ने भी जीत की पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाई. धनंजय डी सिल्वा, चामीरा और फर्नांडो ने 3-3 विकेट झटके, वहीं हसारंगा और दुनिथ वेल्लालगे को 2-2 विकेट मिले. वानिंदु हसारंगा ने इस पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए और गेंदबाजी में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

मेंडिस बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए कुसल मेंडिस को न केवल तीसरे वनडे का प्लेयर ऑफ द मैच, बल्कि पूरी सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया. उन्होंने जिस तरह से जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की, उससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि श्रीलंका की टीम अब नए दौर की ओर बढ़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget