एक्सप्लोरर

क्यों सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन? वजह सामने आई

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने की वजह सामने आ गई है. सिलेक्टर्स इन दोनों खिलाड़ियों के रवैए से नाराज थे.

स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने की वजह सामने आ गई है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स इसलिए नाराज हुए क्योंकि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट को तवज्जो नहीं दिया. सिलेक्टर्स को श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की काबिलियत पर कोई शक नहीं था, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों का रवैया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने की वजह बना.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद से ही ईशान किशन ने क्रिकेट मैदान से दूरी बनाए रखी. ईशान किशन के सामने टेस्ट टीम में वापसी के लिए रणजी मैच खेलने की शर्त रखी गई थी. लेकिन ईशान किशन ने इस शर्त को नहीं माना. वहीं श्रेयस अय्यर भी ईशान किशन के रास्ते पर ही चले. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद श्रेयस अय्यर को ड्रॉप कर दिया गया. श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने के लिए चोटिल होने के बहाना बनाया. हालांकि एनसीए ने अय्यर को मैच फिट करार दिया.

इस बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर से लगातार नेशनल ड्यूटी पर शामिल नहीं खिलाड़ियों को रणजी मैच खेलने की हिदायत दी जा रही थी. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा गया, ''ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का तरीका सही नहीं था. ईशान किशन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेनिंग करने का विकल्प चुना, जबकि श्रेयस अय्यर टीम से ड्रॉप होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बने. दोनों ही खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध नहीं रखा.''

अय्यर ने झूठ बोला

रिपोर्ट में आगे कहा गया, ''सिलेक्टर्स को काबिलियत पर कोई शक नहीं है. एनसीए आपको मैच फिट करार दे रहा है. लेकिन आप खुद को टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं बता रहे हो. कैसे आपको बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जा सकता है?''

हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं. अगर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो फिर इनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वापसी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget