एक्सप्लोरर

इस भारतीय बल्लेबाज का चौंकाने वाला खुलासा, Shoaib Akhtar ने मैच से पहले दी थी धमकी

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 2007 वनडे सीरीज के दौरान उन्हें खतरनाक बीमर गेंद फेंकने की धमकी दी थी.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 2007 वनडे सीरीज के दौरान उन्हें खतरनाक बीमर गेंद फेंकने की धमकी दी थी. उस किस्से को याद करते हुए उथप्पा ने बताया कि नवंबर 2007 में गावलियर में होने वाले चौथे वनडे मुकाबले की पूर्व संध्या पर अख्तर उनसे डिनर पर मिले थे.

उथप्पा ने कहा, "मुझे याद है हम सब साथ मिलकर डिनर कर रहे थे. अख्तर भी वहां थे. वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि तुमने पहले वनडे में अच्छा खेला. इसके बाद उन्होंने कहा कि तुमने मेरी गेंद पर हिट किया था अगर फिर ऐसा किया तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा. हो सकता है तुम्हारे सिर पर सीधे बीमर पड़े."

उन्होंने कहा, "हम पहले वनडे में गुवाहाटी में खेल रहे थे और चूंकि यह पूर्वी भारत में स्थित है तो वहां शाम जल्दी होती है. उस वक्त हमें वनडे में दो नई गेंद नहीं मिलती थी."उथप्पा ने कहा, "अख्तर गेंदबाजी कर रहे थे और मैं तथा इरफान पठान क्रीज पर थे. मेरे ख्याल से हमें 25 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत थी. अख्तर ने मुझे यार्कर फेंकी और मैं गेंद को मिस कर गया."

उन्होंने कहा, "यह गेंद करीब 154 किलोमीटर की रफ्तार से फेंकी गई थी. अगली गेंद लो फूल टॉस थी जिसपर मैंने चौका जड़ा. अब हमें तीन या चार रन की जरूरत थी और मैंने मन में कहा कि मुझे अख्तर की गेंद पर हिट करना चाहिए क्योंकि पता नहीं मुझे कब ऐसा मौका मिलेगा." उथप्पा ने कहा, "अख्तर ने लेंग्थ गेंद डाली और वह चौके के लिए गई. हमने यह मुकाबला जीता था." भारत ने उस सीरीज को 3-2 से अपने नाम की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget