एक्सप्लोरर

IND vs SA: बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे शार्दुल, बाएं कंधे पर खा बैठे गेंद; बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास सत्र

Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अपने बाएं कंधे को चोटिल कर बैठे हैं. शनिवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें यह चोट आई है. चोट कितनी गंभीर है, यह स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा.

Shardul Thakur Injury: केपटाउन टेस्ट से पहले टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दूल ठाकर चोटिल हो गए. शनिवार को नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास करने के दौरान गेंद उनके बाएं कंधे पर जा लगी. इसके बाद शार्दुल को बर्फ से सिकाई करते देखा गया. वह नेट पर गेंदबाजी अभ्यास के लिए भी नहीं आ सके.

यह चोट कितनी गंभीर है, यह स्कैन के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल, यह भी जानकारी नहीं है कि उन्हें स्कैन की भी जरूरत है या नहीं. हालांकि इतना जरूर है कि यह चोट इतनी हल्की भी नजर नहीं आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस चोट के बाद वह दर्द से कराहते हुए नजर आए थे. बड़ी देर तक वह इसे लेकर असहज लग रहे थे.

थ्रोडाउन पर बैटिंग अभ्यास करते हुए लगी चोट
शार्दुल नेट पर थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे. टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य उन्हें बैटिंग प्रैक्टिस करा रहे थे. इसी दौरान एक लेंथ बॉल अच्छी बाउंस लेते हुए उनके बाएं कंधे पर तेजी से जा लगी. इसके बाद शार्दुल को बहुत ज्यादा दर्द में देखा गया. बल्लेबाजी अभ्यास खत्म करते ही फिजियो ने उनके कंधे पर बर्फ का पैक रख दिया.

शार्दुल के लिए कुछ खास नहीं रहा था सेंचुरियन टेस्ट
सेंचुरियन टेस्ट में शार्दुल का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था. गेंदबाजी में उन्हें महज एक विकेट मिला था और बल्लेबाजी में वह पहली पारी में 24 और दूसरी पारी में महज 2 रन बना पाए थे. केपटाउन टेस्ट में उनके प्लेइंग-11 में शामिल रहने पर भी संशय बना हुआ है.

3 जनवरी से है अगला मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. दोपहर 2 बजे यह मुकाबला शुरू होगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी. बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया बुरी तरह से हार गई थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA: 'केएल और विराट के अलावा कोई भी..', सेंचुरियन में भारत की हार पर आया पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget