एक्सप्लोरर

SAvsIND: दूसरे वनडे में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराने वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे वनडे मुकाबले के लिए सुपर स्पोर्ट पार्क पर एक-दूसरे से भिड़ेगी. सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की कोशिश अब अपनी बढ़त को आगे ले जाने की है तो वहीं मेजबान टीम की कोशिश बराबरी करने की है.

सेंचुरियन: पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराने वाली टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें दूसरे वनडे मुकाबले के लिए सुपर स्पोर्ट पार्क पर एक-दूसरे से भिड़ेगी. सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की कोशिश अब अपनी बढ़त को आगे ले जाने की है तो वहीं मेजबान टीम की कोशिश बराबरी करने की है.

सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को एबी डिविलियर्स के चोटिल हो जाने से झटका लगा था और अब दूसरे मैच से पहले कप्तान फुफ डु प्लेसिस के सीरीज से बाहर होने के कारण वह और परेशानी में आ गई है. उनके स्थान पर दो मैचों का अनुभव रखने वाले एडिन मार्कराम टीम की कप्तानी करेंगे.

डु प्लेसिस के स्थान पर फरहान बेहरदीन और डिविलियर्स के स्थान पर हेईनरिक क्लासेन को टीम में जगह मिली है. पहले मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में अपना 33वां शतक जड़ा था और उनका साथ अजिंक्य रहाणे ने बखूबी दिया था. इन दोनों के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मेजबानों को 50 ओवरों में 269 रनों पर आठ विकेट पर सीमित कर दिया था.

पहले मैच में भारत के शीर्ष क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी की थी. उनसे एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप और चहल ने आपस में पांच विकेट बांटे थे लेकिन भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की थी.

वहीं, डिविलियर्स और डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी का भार हाशिम अमला, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक पर होगा. मेजबानों को कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की काट किसी भी हालत में ढूंढ़नी होगी.

गेंदबाजी में मोर्ने मोर्केल, कागिसो रबादा पर गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा. टीम संकट में है ऐसे में हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस और आंदिले फेहुलकवायो को भी अहम भूमिका निभानी होगी.

टीमें: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका: एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर),ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिह्ले जोंडो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget