एक्सप्लोरर

SAvsIND: सीरीज गंवाने के बाद बल्लेबजों पर भड़के कप्तान कोहली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार के लिए बल्लेबाजों जिम्मेंदार ठहराया है. इससे पहले भारतीय टीम ने केपटाउन में पहला टेस्ट मैच 72 रनों से गंवाया था.

सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार के लिए बल्लेबाजों जिम्मेंदार ठहराया है. इससे पहले भारतीय टीम ने केपटाउन में पहला टेस्ट मैच 72 रनों से गंवाया था.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम अच्छी पार्टनरशिप करने और बढ़त बनाने में नाकाम रहे. हम हार के लिये खुद जिम्मेदार हैं. गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई लेकिन बल्लेबाजों के कारण टीम को हार का मुंह देखना पड़ा.’’

कोहली ने कहा, ‘‘हमने कोशिश की लेकिन हम बहुत अच्छे साबित नहीं हुए खास तौर से फील्डिंग की क्षेत्र. ’’ कोहली ने पहली पारी में 153 रन की लाजवाब पारी खेली लेकिन दूसरी पारी में वो सेंचुरियन का विकेट समझने में गलती कर बैठे.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हमें लगा कि विकेट सपाट है. यह हमारे लिये हैरानी भरा था. मैंने साथियों से कहा कि टॉस से पहले विकेट जैसा दिख रहा था वह उससे अलग है. खासतौर से पहली पारी में साउथ अफ्रीका के विकेट गंवाने के बाद हमें उसका फायदा उठाना चाहिए था. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये 150 ये अधिक रन कोई मायने नहीं रखते जबकि हम सीरीज गंवा चुके हैं. अगर हम जीत जाते तो 30 रन भी काफी मायने रखते. एक टीम के तौर पर आपको टीम के रूप में जीत हासिल करनी होती है. ’’

साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनकी टीम ने मैच के पांचों दिन भारत पर दबदबा बनाये रखा. डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘पिछले पांच दिनों में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी लेकिन हमने हर दिन अपना पलड़ा भारी रखा.’’

उन्होंने कहा कि पहले दिन आखिरी सत्र में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा लेकिन इसके बाद अगले चार दिन में खिलाड़ियों ने अपना जज्बा दिखाया और शानदार जीत दर्ज की.

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘यह काफी कड़ा टेस्ट मैच था क्योंकि विकेट लेना आसान नहीं था. पहले दिन के बाद हम काफी निराश थे. हमने उस दिन आखिरी 45 मिनट में भारत को मौका दिया लेकिन हमने तय किया और अगले चार दिन अपना जज्बा दिखाया. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहली पारी में पर्याप्त रन नहीं बना पाये. हमें 400 रन बनाने चाहिए थे लेकिन मेरे हिसाब से दूसरी पारी महत्वपूर्ण थी. हम स्कोर आगे बढ़ाते रहे और हम जानते थे कि 250 से अधिक का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा. ’’

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जमकर तारीफ की जिन्होंने दूसरी पारी में 39 रन देकर छह विकेट लिये और मैन ऑफ द मैच बने.

उन्होंने कहा, ‘‘एनगिडी ने खास प्रदर्शन किया. वह शानदार खिलाड़ी है और हम टीम में उसका स्वागत करते हैं. मैं व्यक्ति के व्यक्तित्व को देखता हूं और वह बहुत अच्छा इंसान है.’’

एनगिडी अपने पहले मैच में अपने घरेलू दर्शकों के सामने मैन ऑफ द मैच बनने से खुश थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी बहुत खुश हूं. मेरे लिये एकदम से सब कुछ बदल गया. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था. मैंने वही किया जो मैं कर सकता था. मेरे घरेलू मैदान पर दर्शकों का मुझे अपार समर्थन मिला. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget