एक्सप्लोरर

IPL की वजह से बेहतर क्रिकेटर बने हैं सैम कुरेन, कोच ने किया यह दावा

श्रीलंका के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज में सैम कुरेन बल्ले और गेंद दोनों से कमाल कर रहे हैं. इंग्लैंड के कोच का मानना है कि आईपीएल की वजह से सैम बेहतर खिलाड़ी बने हैं.

श्रीलंका के खिलाफ लिमिटड ओवर सीरीज में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीरीज के दौरान सैम कुरेन की गेंदबाजी में भी काफी सुधार देखने को मिला है. सैम कुरेन की कामयाबी का श्रेय इंग्लैंड के कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प ने आईपीएल को दिया है. थोर्प का मानना है कि आईपीएल में भारी दबाव के बीच मैच खेलने के कारण ही सैम कुरेन ज्यादा बेहतर ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं.

सैम कुरेन इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं. 23 साल के कुरेन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 48 रन देकर पांच विकेट लिए. यह पहला मौका था जब सैम कुर्रन लिमिटिड ओवर क्रिकेट में पांच विकेट हासिल करने में कामयाब हुए. थोर्प ने कहा, ''मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने से कुरेन को काफी फायदा हुआ.''

आईपीएल के दबाव से बेहतर हुए हैं सैम कुरेन

इंग्लैंड के कोच का जिम्मा संभाल रहे थोर्प का मानना है कि कुरेन की बल्लेबाजी में भी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा, ''आईपीएल में उसे भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सका. वह आक्रामक बल्लेबाज पहले से था लेकिन अब और निखर गया है. आईपीएल में उसने अहम मौकों पर गेंदबबाजी की. उस पर दबाव रहा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया.''

मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में थोर्प इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. थोर्प ने कहा, ''इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बनाने के लिये कुरेन को चुनौती का सामना करना पड़ा. यहां भी उस पर दबाव बना जो बुरी बात नहीं है. वह काफी प्रतिस्पर्धी है और हम उसके कैरियर के शुरूआती दिनों से देख रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह और बेहतर होता जाये.''

बता दें कि साल 2018 में इंडिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सैम कुरेन डेब्यू करने के बाद चर्चा का विषय बन गए थे. पिछले तीन साल में कुरेन ने हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget