एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने 5 साल पहले आज ही के दिन रचा था इतिहास, इस अंदाज में किया जा रहा है याद

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अब तक तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं. रोहित के अलावा 5 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है.

नई दिल्ली: आज का दिन वनडे क्रिकेट के इतिहास में बेहद ही खास है. आज से ठीक पांच साल पहले टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी, जो कि अब तक वनडे में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. रोहित शर्मा ने यह इतिहास को कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन स्टेडियम में रचा था. अपनी इस बेहद ही खास पारी में रोहित शर्मा को किस्मत का साथ भी खूब मिला था. रोहित शर्मा जब 4 रन पर थे तो श्रीलंका के फील्डर ने उनका कैच छोड़ दिया था. रोहित शर्मा ने उस मौके को 260 रन और बनाकर भुनाया. आईसीसी ने रोहित शर्मा की इस बेहद ही खास पारी को लेकर ट्वीट भी किया है. आईसीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज ही के दिन 2014 में रोहित शर्मा ने इतिहास रचा था. रोहित शर्मा ने 264 रन की शानदार पारी खेली. यह पारी वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.'' बता दें कि वनडे क्रिकेट में 8 बार ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगा पाए हैं. खास बात है कि रोहित शर्मा अकेले ही 3 बार 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं. सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 2010 में वनडे क्रिकेट को पहला दोहरा शतक लगाया था. रोहित शर्मा की 264 रन की पारी में 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे. इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 404 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम 251 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget