एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने कहा- क्रिकेट में वापसी के लिए नेशनल क्रिकेट एकडेमी में जाने को तैयार हूं

रोहित शर्मा फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के बाद से ही रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

कोरोना वायरस की वजह से पिछले दो महीने से क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है. लॉकडाउन के कारण क्रिकेटर्स अपने घरों में ही कैद हैं और उन्हें प्रैक्टिस करने का मौका भी नहीं मिल रहा है. ऐसे में दोबारा क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. टीम इंडिया के लिमिटिड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा का भी मानना है कि क्रिकेट के मैदान पर वापसी से पहले खिलाड़ियों को दो हफ्ते का वक्त चाहिए. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी रोहित की बात से सहमति जाहिर की है.

रोहित ने शमी से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि वह टीम के बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा समय से ब्रेक पर हैं. रोहित ने कहा, "हमें बल्लेबाजी का ज्यादा समय मिलना चाहिए. मैं पहले से चोटिल था और तुम लोगों से पहले मुंबई आ गया था. मैं फरवरी में चोटिल हो गया था और मैंने तब से बल्ला नहीं पकड़ा है. मुझे लगता है कि खेलने से पहले हमें दो-तीन सप्ताह चाहिए होंगे. बल्लेबाजी पर फोकस करना बेहद जरूरी है."

शमी ने बताया खुद को फिट

कोरोना वायरस की वजह से कई क्रिकेट सीरीज रद्द हो चुकी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन भी महामारी की वजह से नहीं हो पा रहा है. रोहित शर्मा का मानना है कि उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाना चाहिए. रोहित ने कहा, "मुंबई में, मुझे नहीं लगता कि यह होगा और इसलिए मुझे लगता है कि लॉकडाउन के बाद मुझे ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरू जाना चाहिए."

शमी ने कहा कि बल्लेबाजों की अपेक्षा गेंदबाजों को लय में आने में कम समय लगेगा. उन्होंने कहा, "मैं ट्रेडमिल पर भाग रहा हूं, इसलिए मेरी कमर का निचला हिस्सा ठीक है. मुझे लय में आने में 10-15 दिन लगेंगे. हां, बल्लेबाजों को लय में आने के लिए ज्यादा समय चाहिए होगा. इसलिए अगर लॉकडाउन के बाद बेंगलुरू बुलाया जाता है तो मैं तैयार हूं."

मोहम्मद शमी ने अपने बुरे दिन याद करते हुए कहा- तीन बार खुदकुशी करने की सोच चुका हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
AUS vs BAN Highlights: पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget