एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: दिल्ली से अकेले ड्राइव करते हुए क्यों निकले थे ऋषभ पंत? जानें क्या बताया कारण

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद बताया कि वे दिल्ली से अकेले ही ड्राइव करते हुए निकले. उनका रुड़की में एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत देहरादून के हॉस्पिटल में एडमिट हैं. वे एक्सीडेंट के बाद रुड़की और इसके बाद देहरादून के हॉस्पिटल में शिफ्ट किए गए. पंत ने एक्सीडेंट को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि वे अकेले क्यों ड्राइव कर रहे थे. ऋषभ ने यह भी बताया कि उन्होंने एक्सीडेंट की सूचना देने के लिए सबसे पहले किसका मोबाइल नंबर दिया था.

पंत को काफी चोट लगी. इंडिया टुडे पर छपी एक खबर के मुताबिक एंबुलेंस में जब ऋषभ से पूछा गया कि हादसा कैसे हुआ तो उन्होंने बताया कि याद नहीं कि क्या हुआ था. उन्हें झपकी आ गई थी और फिर बाद में कार को आग से घिरा देखा. वहीं, अस्पताल ले जाते समय ऋषभ से पूछा गया कि वह खुद कार क्यों चला रहे थे? इस पर ऋषभ ने कहा कि उन्हें कभी अकेले ड्राइव करने का मौका नहीं मिलता है, इसलिए वह कार लेकर दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे.

ऋषभ से पूछा गया कि उनके परिवार में किसे बुलाया जा सकता है. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अपनी मां के अलावा किसी का नंबर याद नहीं है. लेकिन उन्होंने जो नंबर बताया वह उस समय स्विच ऑफ था. बाद में पुलिस के पहुंचने पर उसके परिवार को सूचना दी गई.

गौरतलब है कि ऋषभ गुरुवार को दुबई से लौटे थे और वे अपने घर रुड़की के लिए कार से निकले थे. पंत कार में अकेले थे. उनकी कार काफी ज्यादा स्पीड में चल रही थी और नींद की झपकी आने की वजह से कार रेलिंग से जा टकाराई. इस हादसे में ऋषभ के पैर, पीठ और माथे पर चोट आई है. फिलहाल वे बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Accident: पंत को मुंबई किया जा सकता है रेफर, बीसीसीआई की मेडिकल टीम करेगी इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget