एक्सप्लोरर

93 साल में पहली बार, ऋषभ पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने; लिख डाला नया इतिहास

Rishabh Pant Century: ऋषभ पंत ने भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाकर बड़ा कारनामा कर दिखाया है.

Rishabh Pant Century: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इतिहास रच डाला है. वो टेस्ट इतिहास में ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया हो. वो पहले ही रेड-बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन चुके हैं. पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और अब दूसरी पारी में 120 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है.

भारतीय टीम ने अपना पहला ऑफिशियल टेस्ट मैच साल 1932 में खेला था. अब तक 93 साल के भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक नहीं लगा पाया था. अब ऋषभ पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. पंत दुनिया के ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने हैं, जिन्होंने किसी विदेशी टूर पर खेलते हुए दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई है.

पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं, लेकिन दुनिया में यह कीर्तिमान सबसे पहले एंडी फ्लावर ने रचा था. जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर दुनिया के ऐसे पहले विकेटकीपर थे, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऐसा किया था. ऋषभ पंत ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में खेलते हुए किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है.

ऐसे 7वें भारतीय बने पंत

बता दें कि ऋषभ पंत ऐसे कुल सातवें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच की 2 पारियों में शतक लगाया है. सुनील गावस्कर ने 3 बार ऐसा किया है, राहुल द्रविड़ ने 2 बार, विजय हजारे, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे भी एक-एक बार ऐसा कर चुके थे. अब इन दिग्गजों की लिस्ट में ऋषभ पंत का भी नाम जुड़ गया है.

यह भी पढ़ें:

545 दिन बाद आई स्पेशल पारी, केएल राहुल ने अंग्रेजों को धो डाला; ठोका इंग्लैंड में तीसरा शतक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget