एक्सप्लोरर
रिकी पॉन्टिंग को है पूरा विश्वास, स्टीव स्मिथ दोबारा बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
बैन के बाद वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने इस एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि वो एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बन सकते हैं.

स्टीव स्मिथ ने इस एशेज सीरीज में ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी तारीफ पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस और दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी कर रहे हैं. स्मिथ ने 110 के एवरेज के साथ इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुए एशेज सीरीज में कुल 774 रन बनाए. उन्होंने 4 टेस्ट के 7 इनिंग्स में ये रन बनाए. स्मिथ इस एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बने. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अंत में जाकर 2-2 से ड्रॉ हो गई. हालांकि एशेज अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पास है. अब पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने स्मिथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. बता दें कि पॉन्टिंग की कप्तानी में ही स्मिथ ने साल 2010 में टेस्ट में डेब्यू किया था. पॉन्टिंग ने स्मिथ को लेकर कहा कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वो एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बन सकते हैं. सैंडपेपर विवाद के बाद उनकी कप्तानी और उन्हें 1 साल के लिए बैन कर दिया गया था. पॉन्टिंग ने कहा कि, '' मुझे लगता है कि वो एक बार फिर कप्तान बन सकते हैं. हालांकि मुझे नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया की पब्लिक इसपर क्या सोच रही होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी गेट ओपन रखा है. तो अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले में सब ठीक रखती है कि मुझे लगता है कि स्मिथ को फिर उनका रोल पता होगा. बता दें कि डीआरएस के रिव्यू को लेकर टिम पेन की लगातार गलतियों को देख उनकी कप्तानी अब सवालों में है. वहीं पेन ने इस सीरीज में अपने बल्ले से भी ज्यादा रन नहीं बनाए. वहीं अक्टूबर 2018 के बाद वो अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो अर्धशतक ही बना पाए हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL















