एक्सप्लोरर

रिपोर्ट- टीम मैनेजमेंट चाहती है कि जब तक रिषभ पंत तैयार नहीं हो जाते, तब तक खेलते रहे एमएस धोनी

टीम मैनेजमेंट साफ ये चाहती है कि रिषभ पंत को साल 2020 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाए. और ऐसे में अगर धोनी अभी रिटायरमेंट ले लेते हैं तो टीम के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं होगा जो धोनी जैसा पंत को ट्रेन कर सके. धोनी के आचार-विचार के बारे में सभी जानते हैं. टीम में उनका रोल और पोजिशन क्या है ये पंत को सिखाना जरूरी है.

वेस्टइंडीज दौरे के लिए हाल ही में टीम इंडिया का एलान किया गया था. इस दौरान बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी को लेकर कहा कि वो अगले दो महीने तक टीम इंडिया से नहीं जुड़ेंगे. ऐसा उन्होंने इसलिए किया है क्योंकि वो अपने पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ आनेवाले दो महीने बिताना चाहते हैं. अब इससे एक बात तो तय हो गई है कि धोनी रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं और आगे खेलते रहेंगे. एमएसके प्रसाद ने ये भी कहा कि अब टीम का पूरा फोकस अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है जहां टीम मैनेजमेंट रिषभ पंत को तैयार करने में जुटी हुई है. बड़े फॉर्मेट के लिए पंत टीम की पहली पसंद हैं. वहीं रिद्धिमान साहा को भी टीम मे जगह दी गई है. धोनी हैं टीम प्लेयर रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने धोनी से बात की है और कहा है कि वो अपने दिए हुए समय के अनुसार रिटायरमेंट न लें. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पंत को वर्ल्ड कप 2020 तक तैयार करना है और इसकी पूरी जिम्मेदारी धोनी पर होगी. अगर धोनी अभी रिटायर हो जाते हैं तो ऐसे में पंत को सिखाने के लिए टीम के पास कोई नहीं होगा. एमएसके प्रसाद ने टीम चुनने के दौरान कहा था कि धोनी को अपना रोल और पोजिशन पता है. उनकी रिटायरमेंट को लेकर जो भी बातें चल रही हैं वो बेकार है क्योंकि धोनी एक टीम प्लेयर हैं. वो किसी विवाद में नहीं पड़ते और लोगों को उनके व्यवहार और आचार- विचार के बारे में अच्छे से पता है. बता दें कि पंत को साल 2020 टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जा रहा है ऐसे में धोनी का टीम में होना बेहद जरूरी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक मैच में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक मैच में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज
शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज
INDW vs AUSW: भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर अधूरा रह गया चैंपियन बनने का सपना; ऑस्ट्रेलिया ने हराया
भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर अधूरा रह गया चैंपियन बनने का सपना; ऑस्ट्रेलिया ने हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget