एक्सप्लोरर

ICC Rankings: आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन ने हासिल किया पहला स्थान, रवींद्र जडेजा ने भी मारी लंबी छलांग

Ravichandran Ashwin: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को हटाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है.

Latest ICC Test Bowler Rankings: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग के लेटेस्ट अपडेट के बाद पहला स्थान हासिल कर लिया है. पिछले हफ्ते जब इस रैंकिंग को अपडेट किया गया था तो उस समय इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पहला स्थान हासिल किया था. अब अश्विन ने एंडरसन को हटाते हुए 864 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. अश्विन लगभग 8 सालों के बाद टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान पाने में कामयाब हो सके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन का गेंद से शानदार फॉर्म देखने को मिला है जिसमें उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं इस समय दोनों ही टीमों के बीच में इंदौर के मैदान पर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 109 रन बनाकर सिमट गई है.

रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर टेस्ट मैच में कंगारू टीम की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने के साथ उन्हें 91 रनों पर समेटने में अहम भूमिका अदा की थी. उनके इस गेंदबाजी स्पेल की वजह से भारतीय टीम ने पारी और 132 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब हासिल की थी.

जडेजा ने भी 1 स्थान की लगाई छलांग

शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में रवींद्र जडेजा का भी गेंद और बल्ले दोनों से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. इसका लाभ उन्हें जहां आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में मिला जिसमें वह नंबर 1 के पायदान पर काबिज हैं. वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में भी जडेजा ने एक साथ की छलांग लगाते हुए 8वां स्थान हासिल किया है. इस समय जडेजा के कुल 763 रेटिंग अंक हैं.

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अन्य खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें नंबर 2 के पायदान पर अब जेम्स एंडरसन हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस जो लंबे समय तक नंबर 1 गेंदबाज बने रहे थे वह रैंकिंग में खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: क्यों सवालों के घेरे में आई इंदौर की पिच? जानिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब
NZ के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान अय्यर ने दिया जवाब
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह...', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget