एक्सप्लोरर

Ashwin vs Dhoni: क्या टेस्ट में अश्विन ने धोनी से ज्यादा लगाए शतक? आंकड़े आपको भी कर देंगे हैरान 

Ashwin vs Dhoni In Test: टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन और एमएस धोनी का बैटिंग रिकॉर्ड काफी मिलता-जुलता है. तो आइए जानते हैं कि दोनों में से किसने ज्यादा शतक लगाए हैं.

Ashwin vs Dhoni Test Hundred: रविचंद्रन अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच अश्विन ने संन्यास लिया. गाबा टेस्ट के बाद अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संन्यास का एलान किया था. अश्विन लंबे वक्त तक टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी रहे. टीम में बतौर स्पिनर खेलने वाले अश्विन ने खासकर टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से भी कई मौकों पर कमाल किया है. तो आइए जानते हैं कि धोनी और अश्विन में से किसने ज्यादा शतक लगाए हैं. 

गौरतलब है कि अश्विन और धोनी ने अपने-अपने टेस्ट करियर में बराबर 6-6 शतक लगाए हैं. धोनी टीम के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते थे, जबकि अश्विन एक स्पिनर या यूं कहा जाए कि स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलते थे. इसके बावजूद दोनों ने टेस्ट करियर में 6-6 शतक लगाए. 

भले ही दोनों के टेस्ट शतक बराबर हों, लेकिन अश्विन ने विदेशी सरजमीं पर धोनी से ज्यादा शतक लगाए. धोनी ने 6 में 5 टेस्ट शतक भारत और 1 पाकिस्तान में लगाया. वहीं अश्विन ने 6 में 4 टेस्ट शतक भारत में और बाकी 2 टेस्ट शतक वेस्टइंडीज में लगाए. इस तरह भारतीय स्पिनर विदेशी सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी से आगे हैं. 

धोनी और अश्विन का टेस्ट करियर 

एमएस धोनी: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले. इन मैचों की 144 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 224 रनों का रहा. 

रविचंद्रन अश्विन: बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 106 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों की 200 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 24.00 की औसत से 537 रन बनाए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 13/140 का रहा. इसके अलावा अश्विन ने 151 पारियों में बैटिंग करते हुए 25.75 की औसत से 3503 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 14 अर्धशतक लगाए. इस दौरान उनका हाई स्कोर 124 रनों का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

Ashwin retirement: तो क्या अश्विन के बाद रहाणे-पुजारा भी लेंगे संन्यास? रोहित का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 226 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी
LIVE: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 226 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने खेली 82 रनों की तूफानी पारी
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget