एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर चिंतित हैं कोच रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि बुमराह तीनों प्रारूप में खेलते हैं. बुमराह इस समय चोटिल हैं और इसी कारण साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने शास्त्री के हवाले से लिखा, "हम इस बात को लेकर काफी फिक्रमंद हैं क्योंकि वह काफी अहम, विशेष, अलग और मैच विजेता हैं. इस बात को लेकर विचार किया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है या नहीं. हमें उनके वर्कलोड को लेकर काफी सावधान रहना होगा क्योंकि वह तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा हैं." शास्त्री ने साथ ही रोहित शर्मा की पारी की शुरुआत करने को लेकर बात कही और कहा कि यह स्टार बल्लेबाज इस जिम्मेदारी के लिए तैयार था. रोहित ने बतौर ओपनर बल्लेबाज खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जमाए. विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रनों से हराया था. शास्त्री ने कहा, "मुझे पसंद नहीं है कि उनकी जैसी क्षमता वाला खिलाड़ी बाहर बैठे. वेस्टइंडीज में मैं इस बात को लेकर साफ था कि वह पारी की शुरुआत करें और इसे लेकर मैंने कोहली से चर्चा भी की थी. यह उनका मौका था." उन्होंने कहा, "ओपनिंग बल्लेबाजी मानसिकता की बात है. आपको नई गेंद का सम्मान करना पड़ता है. बीते 20 सलों में टीम में संतुलन बनाने के लिए भारत के लिए कई खिलाड़ियों ने पारी की शुरुआत की लेकिन उनमें वो क्षमता नहीं थी." शास्त्री ने कहा, "किसने सोचा था कि वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट में औसत 50 का होगा. लेकिन उन्होंने नई गेंद से पहले 20 मिनट पर काबू पाया. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया वो किसी और ने उठाया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget