एक्सप्लोरर

Bengal vs Saurashtra: रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के नाम रहा पहला दिन, बंगाल को सिर्फ 174 रनों पर किया ऑलआउट

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच बंगाल और सौराष्ट्र के बीच 16 फरवरी से शुरू हो चुका है. आइए हम आपको इस मैच के पहले दिन का हाल बताते हैं.

Ranji Trophy 2022-2023: रणजी ट्रॉफी 2022-2023 का फाइनल मैच सौराष्ट्र और बंगाल के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच का पहला दिन खत्म हो चुका है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने 2 विकेट के नुकसान 81 रन बना लिए हैं, और अभी तक में उनका पलड़ा मजबूत नजर रहा है.  इससे पहले सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. बंगाल के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने शुरुआत में ही काफी विकेट गंवा दिए थे.

बंगाल की टीम मात्र 174 रन पर ऑलआउट हो गई. उनकी ओर से सबसे ज्यादा रन शहबाज़ अहमद (69) ने बनाए. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अबिशेक परोल ने भी 50 रनों की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बंगाल का कोई भी खिलाड़ी 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया. सौराष्ट्र की तरफ से कप्तान जयदेव उनादकट ने 13.1 गेंद में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा चेतन साकरिया ने भी 13 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि चिराग जानी और डीए जडेजा को 2-2 विकेट चटकाने में सफलता हासिल हुई.

सौराष्ट्र के नाम रहा पहला दिन

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए थे. उनकी ओर से विकेटकीपर हार्विक देसाई 51 गेंदों में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं जय गोहिल 6 रन और विश्वराज जडेजा 25 रन बनाकर पवेलियल लौट चुके हैं. सौराष्ट्र की ओर से चेतन साकरिया को नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जो 9 गेंदों पर 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. सौराष्ट्र को बरारबी करने के लिए अब सिर्फ 93 रनों की जरूरत है और उनके पास 8 विकेट बचे हुए हैं.

ऐसे में जाहिर है कि रणजी ट्रॉफी फाइनल का पहला दिन सौराष्ट्र के नाम रहा है. बंगाल की ओर मुकेश कुमार और आकाश दीप को अभी तक 1-1 विकेट मिला है. अब अगर बंगाल की टीम को इस मैच में तगड़ी वापसी करनी है, तो दूसरे दिन सुबह जल्द से जल्द सौराष्ट्र की टीम को ऑलआउट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy Final: जयदेव उनादकट ने बनाया खास रिकॉर्ड, सौराष्ट्र के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget