एक्सप्लोरर

कोच चंद्रकांत पंडित ने एक साल पहले कर दी थी विदर्भ के रणजी खिताब जीतने की भविष्यवाणी!

कमजोर माने जाने वाले खिलाड़ियों के साथ भारत के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को जीतना छोटी उपलब्धि नहीं है, लेकिन विदर्भ के कोच चंद्रकांत पंडित इतने आश्वस्त थे कि वह रणजी सीजन की शुरुआत में ही इस उपलब्धि के लिए मिलने वाले प्राइज मनी को लेकर पूछताछ करने लगे थे.

इंदौर: कमजोर माने जाने वाले खिलाड़ियों के साथ भारत के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को जीतना छोटी उपलब्धि नहीं है, लेकिन विदर्भ के कोच चंद्रकांत पंडित इतने आश्वस्त थे कि वह रणजी सीजन की शुरुआत में ही इस उपलब्धि के लिए मिलने वाले प्राइज मनी को लेकर पूछताछ करने लगे थे.

पांच दशक के प्रयास के बाद पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) के उपाध्यक्ष प्रशांत वैद्य ने वह समय याद किया जब पिछले सीजन में करार होने के बाद पंडित ने सिर्फ इतना पूछा था कि वे प्राइत मनी का क्या करेंगे.

वीसीए के हैरान अधिकारी ने इस पर पंडित से पूछा था कि वह किस मनी की बात कर रहे हैं? इस पर कई बार के रणजी विजेता कोच ने कहा, ‘‘वह जो रणजी ट्रॉफी विजेता को मिलता है.’’

यहां खिताबी मुकाबले में दिल्ली पर विदर्भ की नौ विकेट की जीत के बाद वैद्य ने कहा, ‘‘वह इतने आत्मविश्वास से भरे थे कि ट्रॉफी जीतने के बारे में सोचने लगे थे, इसलिए मैंने सोचा कि यह सीजन विदर्भ के लिए अच्छा होने वाला है. उसके (पंडित के) पहले दिन नागपुर आने के साथ ही मैंने विश्वास करना शुरू कर दिया था.’’

फर्स्ट क्लास कोच के रूप में पंडित का रिकॉर्ड शानदार है. इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोच के रूप में तीन बार रणजी खिताब जीता और इस दौरान चार बार उनकी टीम फाइनल में पहुंची. पिछले सीजन में गुजरात के खिलाफ फाइनल में हार के बाद मुंबई ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

मुंबई का यह नुकसान विदर्भ के लिए फायदेमंद साबित हुए क्योंकि रणजी विजेता खिलाड़ी और कोच के रूप में पंडित का अनुभव टीम के काफी काम आया. पंडित ने कहा, ‘‘मैं हमेशा उपलब्धियों के बारे में सोचता हूं. सभी खिताब जीतना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह जीत टीम को ही नहीं बदलेगी बल्कि इसका युवाओं पर भी असर होगा. 14 या 16 साल के खिलाड़ी भी आगे बढ़कर कह सकेंगे कि वे भी जीत सकते हैं. विदर्भ में इस तरह की संस्कृति से मुझे खुशी होगी.’’

पंडित का काम करने का अपना तरीका है और उन्हें इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना नियमित कार्य करते है और यह सर्वश्रेष्ठ चीज है जो हमने की. सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत की. उन्होंने जिस तरह मेरा सम्मान किया उससे मैं काफी खुश हूं और खिलाड़ियों ने कभी उस प्रणाली की अनदेखी नहीं की जिसका हमने पालन किया.’’

पंडित ने अपने अभियान में मदद के लिए सहयोगी स्टाफ भी की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप अच्छा नहीं करते तो लोग कहते हैं कि टीम में एकजुटता नहीं है. ऐसा नहीं है. सहयोगी स्टाफ भी उतनी ही मदद करता है. गेंदबाजी कोच सुब्रतो बनर्जी का काफी सहयोग मिला.’’

उन्होंने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन देखो, विशेषकर (रजनीश) गुरबानी का, इससे मदद मिली. वसीम जाफर, सतीश आदर्श हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज (अक्षय) वाडकर जैसे युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि फैज (फजल) जैसे खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा डाली. हम उन्हें निखार भी रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget