एक्सप्लोरर

रणजी फाइनल: गुरबाणी की हैट्रिक के बाद जाफर की शानदार पारी, दिल्ली बैकफुट पर

रजनीश गुरबाणी की हैट्रिक के बाद अनुभवी वसीम जाफर की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से विदर्भ ने रणजी फाइनल के दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ शानदार वापसी की.

इंदौर: रजनीश गुरबाणी की हैट्रिक के बाद अनुभवी वसीम जाफर की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से विदर्भ ने रणजी फाइनल के दूसरे दिन दिल्ली के खिलाफ शानदार वापसी की. अपने बरसों के अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए जाफर ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेल दूसरे दिन विदर्भ को चार विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया.

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जाफर 120 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अक्षय वखारे ने अभी खाता नहीं खोला है. विदर्भ अभी भी पहली पारी में 89 रन से पीछे है.

तीसरे दिन दिल्ली के गेंदबाजों पर पकड़ बनाने का दबाव होगा और उनका प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है.

अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 271 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली के निचले क्रम के बल्लेबाज गुरबाणी का सामना नहीं कर सके. उन्होंने सात बार की विजेता दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया जिनमें शतकवीर ध्रुव शोरे भी शामिल थे. वह रणजी ट्राफी फाइनल में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. तमिलनाडु के बी कल्याणसुंदरम ने 1972-73 में मुंबई के खिलाफ यह कारनामा किया था.

दिल्ली ने अपने आखिरी चार विकेट पांच रन के भीतर गंवा दिए. गुरबाणी ने विकास मिश्रा, नवदीप सैनी और शोरे को लगातार तीन गेंदों पर इन स्विंग पर क्लीन बोल्ड कर इतिहास रचा. शोरे ने अपनी पारी में 21 चौके लगाए.

विदर्भ ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे. इस सेशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान फैज फजल (67) और संजय रामास्वामी (31) ने 51 रन की साझेदारी की. आकाश सूदन ने रामास्वामी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद जाफर क्रीज पर आए.

सूदन ने फजल को आउट करके विदर्भ को दूसरा झटका दिया. फजल ने अपनी 101 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए. दो विकेट लेने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नवदीप सैनी को गेंद सौंपी जिसका फायदा भी मिला.

कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्द्धशतक जमाने वाले अनुभवी गणेश सतीश (12) को सैनी ने पगबाधा आउट किया. आखिर में कुलवंत केजरोलिया ने अपूर्व वानखेड़े को विकेट के पीछे पंत के हाथों लपकवाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget