एक्सप्लोरर

IPL 11: घर वापसी में राजस्थान रॉयल्स ने दिखाया दम, डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक दिल्ली की 10 रनों से हार

चार सालों के लंबे इंतज़ार के बाद अपने घरेलू मैदान पर पहुंचते ही राजस्थान रॉयल्स ने धमाका कर दिखाया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीज़न 11 के छठे मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रनों से शिकस्त देकर सीरीज़ में अपना विजयी आगाज़ कर दिया है.

नई दिल्ली/जयपुर: चार सालों के लंबे इंतज़ार के बाद अपने घरेलू मैदान पर पहुंचते ही राजस्थान रॉयल्स ने धमाका कर दिखाया है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीज़न 11 के छठे मुकाबले में राजस्थान ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रनों से शिकस्त देकर सीरीज़ में अपना विजयी आगाज़ कर दिया है.

मैच के दौरान लगातार हो रही बारिश की बाधा के बावजूद राजस्थान ने संयम नहीं खोया और अंत में मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के तहत अपने नाम कर लिया.

दिल्ली की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया. राजस्थान ने बारिश आने से पहले 17.5 ओवरों में 153 रन बनाए. जिसके बाद राजस्थान की पारी पूरी नहीं हो सकी. राजस्थान के इस स्कोर के आधार पर बारिश रुकने के बाद दिल्ली को निर्धारित 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य दिया गया.

लेकिन कृष्णप्पा गौतम और धवल कुलकर्णी की गेंदों के आगे दिल्ली के बल्लेबाज़ बेअसर नज़र आए. मेहमान टीम ने पहले ओवर में ही विस्फोटक ओपनर कॉलिन मुनरो का अहम विकेट गंवा दिया. इसके बाद मैक्सवेल ने उनादकट की गेंदों पर कुछ बड़े शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

71 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम ने लगातार अंतराल में विकेट गंवाए. जिसकी वजह से बाद में जीत उनके हाथों से फिसल गई. ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों में 17 रन बनाकर बेन लाफलिन की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद उनादकट के ओवर में रिषभ पंत(20 रन) के रूप में दिल्ली की एक और उम्मीद ने दम तोड़ दिया. अंत क्रिस मोरिस की 7 गेंदों पर 17 रनों की पारी भी दिल्ली की लिए नाकाफी साबित हुई और टीम को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखना पड़ा.

वहीं इससे पहले टॉस हारकर अपने घर में पहला मैच खेल रही राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में ओपनर डार्सी शॉर्ट को रन-आउट होते हुए देखा. उन्होंने महज़ 6 रन बनाए. 

IPL 11: घर वापसी में राजस्थान रॉयल्स ने दिखाया दम, डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक दिल्ली की 10 रनों से हार

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 16 रन बनाकर चलते बने. लेकिन शुरूआती विकेट गंवाने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की कोशिश में 90 रनों के स्कोर पर टीम ने संजू का विकेट गंवा दिया. संजू ने बेहतरीन पारी खेलते हुए महज़ 22 गेंदों में 37 रन बनाए.

वहीं संजू के विकेट के बाद टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश में कप्तान रहाणे भी नदीम की गेंद पर हवा में कैच उठा बैठे. कप्तान रहाणे ने अहम पारी खेलते हुए 45 रन बनाए.

आखिर में जोस बटलर ने राजस्थान के लिए 18 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया जबकि राहुल त्रिपाठी 15 रन बनाए. जिसकी मदद से टीम ने बारिश के आने से पहले 17.5 ओवरों में 153 रन बना लिए थे.

दिल्ली की ओर से सबसे सफल गेंदबाज शहबाज नदीम रहे. नदीम ने चार ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 2 विकेट लिया. नदीम के अलावा ट्रेंट बोल्ट और शमी को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान
पहली सीरीज में फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी, अब युवराज सिंह देंगे ट्रेनिंग? खुद दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget