एक्सप्लोरर

AUS vs PAK Test: रिजवान को आउट देने वाले विवादित फैसले पर एक्शन लेगा पाक बोर्ड, ICC से करेगा शिकायत

PAK vs AUS Melbourne Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को संपन्न हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में मोहम्मद रिजवान के विकेट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

Mohammad Rizwan Controversial Dismissal: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद रिजवान को आउट दिए जाने वाले फैसले पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ बात करेगा.

दरअसल, मेलबर्न में शुक्रवार को संपन्न हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक वक्त पाकिस्तान की टीम जीत के करीब नजर आ रही थी. पाक टीम को महज 98 रन की दरकार थी और उसके हाथ में 5 विकेट बाकी थे. यहां मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा पिच पर डटे हुए थे. तभी पैट कमिंस की एक गेंद पर रिजवान को थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया था. रिजवान इस फैसले से हक्के-बक्के रह गए थे. मैच के बाद पाक टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने भी इस मामले में टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान यहां ज्यादा बेहतर खेली लेकिन तकनीकी खामी के चक्कर में उन्हें मैच गंवाना पड़ा.

क्या है पूरा माजरा?
मोहम्मद रिजवान जब 35 रन पर खेल रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने झूककर छोड़ने की कोशिश की. यह गेंद उनके हाथ और हेलमेट के बीच से निकलते हुए कीपर के पास चली गई. यहां पैट कमिंस ने आउट के लिए अपील की लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया. ऐसे में कंगारू कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया.

थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने का निर्देश दिया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हॉट स्पॉट और स्निको तकनीक की मदद से पता चला कि गेंद ने रिजवान की कलाई में लगे बैंड (पट्टी) को हल्के से छुआ था. बस इसी को लेकर रिजवान को आउट दे दिया गया. रिजवान इस फैसले पर यकीन नहीं कर पा रहे थे. वह अंपायर से बातचीत भी करते देखे गए. उनका कहना था कि गेंद से उनका किसी भी तरह से संपर्क नहीं हुआ है.

अब क्या करेगा PCB?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि बोर्ड प्रेसिडेंज जाका अशरफ ने इस मामले में टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज से बातचीत की थी. इस दौरान हफीज ने मेलबर्न टेस्ट में अंपायर के कुछ फैसलों और तकनीक के इस्तेमाल को लेकर कुछ चिंताएं जाहिर की थी. इसके बाद PCB ने इस पूरे मामले को ICC में उठाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

AUS vs PAK: मेलबर्न टेस्ट गंवाने के बाद हारिस रऊफ पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, बोले- बिग बैश की जगह यहां होना चाहिए था

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
LPG Crisis: 'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
'सप्लाई सामान्य है, कालाबाजारी रोकने के लिए...', दिल्ली में LPG संकट के बीच सरकार का बयान
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
कैसे बना था आपका पसंदीदा 'स्ट्रेस बस्टर' बबल रैप, इंजीनियरों की एक गलती ने किस तरह रचा इतिहास?
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल
Embed widget