एक्सप्लोरर

कोच मिकी आर्थर की पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हुई छुट्टी, पीसीबी ने नहीं बढ़ाया अनुबंध

इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच मिकी आर्थर के साथ उनके सभी कोचिंग स्टाफ के अनुबंध को नहीं फैसला किया है.

विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर और उनके सपोर्ट स्टाफ के करार को नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. पाकिस्तान इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए विश्व कप में ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गया था. उसके और न्यूजीलैंड के 11 अंक थे, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही.

पीसीबी ने बुधवार को घोषणा की कि उसने आर्थर समेत गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, बल्लेबाजी कोच ग्रांस्ट फलावर और ट्रेनर ग्रांट लूडेन के अनुबंध को न बढ़ाने का फैसला लिया है.

यह निर्णय दो अगस्त को लाहौर में पीसीबी क्रिकेट समिति द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में की गई सिफारिशों के बाद लिया गया.

पीसीबी चेयरमैन एहसान मनी ने कहा, "पीसीबी की ओर से मैं राष्ट्रीय पुरुष टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले मिक्की आर्थर, ग्रांट फ्लावर, ग्रांट लूडेन और अजहर महमूद को धन्यवाद देना चाहता हूं. हम कामना करते हैं कि उन्हें भविष्य में सफलता मिले."

आर्थर को मई 2016 में पाकिस्तान का मुख्य कोच बनाया गया था. उन्होंने तीसरी बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम की कमान संभाली थी.

उनके मार्गदर्शन में पाकिस्तान नंबर-1 टी-20 टीम बना और भारत को फाइनल में हराकर 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब भी जीता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget